T20 World Cup 2024 Rinku Singh: टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम अमेरिका पहुंच चुकी है। विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का पहले ही ऐलान हो चुका था। इसके अलावा 4 प्लेयर रिजर्व भी हैं। इनमें शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान शामिल हैं। टी20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में से एक रिंकू सिंह को अंतिम-15 में जगह नहीं मिलने पर उन्होंने अपना दर्द बयां किया है।
थोड़ी तकलीफ होती है
दैनिक जागरण से बातचीत में रिंकू ने कहा, “अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी जब आपका सिलेक्शन नहीं होता है तो थोड़ी तकलीफ होती ही है। टीम कॉम्बिनेशन के कारण इस बार मेरा सिलेक्शन नहीं हो पाया है। कोई बात नहीं, जो भी चीज अपने हाथ में नहीं उसके बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। शुरू में मैं थोड़ा परेशान हुआ था, लेकिन जो भी हुआ ठीक है। जो होता है अच्छे के लिए ही होता है। रोहित भैया ने कुछ खास नहीं कहा। उन्होंने बस यही कहा कि मेहनत करते रहना। 2 साल बाद फिर विश्व कप है। अधिक परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।”
मैं ट्रॉफी उठाऊंगा
रिंकू को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर विश्व कप स्क्वॉड में जगह मिली है। ऐसे में अगर कोई भारतीय खिलाड़ी चोटिल होता है तो रिंकू सिंह उसकी जगह ले सकते हैं। इस पर रिंक ने कहा, “मुझे 28 को अमेरिका के लिए निकलना है। मेरा यही सपना है कि टीम के लिए जो सहयोग कर सकता हूं वह करूं। वही मेरे और टीम के लिए अच्छा रहेगा। मैं चाहता हूं कि हमारी टीम विश्व कप जीते और मैं ट्रॉफी उठाऊं। मेरा सपना भी विश्व कप जीतने का है। मैं जहां से आता हूं वहां से रिजर्व तक रहना भी मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।”
टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन
रिंकू ने 18 अगस्त, 2023 को आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक खेले 15 टी20 इंटरनेशनल की 11 पारियों में 89.00 की औसत और 176.23 की स्ट्राइक रेट से 356 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 69 रन है।
विश्व कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।
ये भी पढ़ें: IND vs IRE: टी20 विश्व कप का जीत के साथ आगाज करेगी भारतीय टीम! अभी से हो गया तय
ये भी पढ़ें: T20 WORLD CUP 2024: टीम इंडिया ने कसी कमर, अमेरिका पहुंचते ही शुरू की तैयारी
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
3 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines