Sachin Tendulkar Test Record: क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में ऐसे कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिन्हें तोड़ पाना किसी के बस की बात नहीं। टेस्ट हो या वनडे, वह हर मामले में नंबर-1 बने हुए हैं। तेंदुलकर ने टेस्ट में 200 मैचों की 329 इनिंग्स में 15921 रन बनाए। जबकि वनडे में उन्होंने 463 मैचों की 452 इनिंग्स में 18426 रन जड़े। टी-20 में उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला, जिसमें 10 रन बनाए।
इस तरह तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 664 मैच खेले और 782 इनिंग्स में 34357 रन जड़े। वह इस कीर्तिमान के साथ दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं। तेंदुलकर का टेस्ट या वनडे, किसी भी फॉर्मेट में रिकॉर्ड तोड़ना टेढ़ी खीर नजर आता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का मानना है कि उनका टेस्ट में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड टूट सकता है। दरअसल, कुछ दिनों पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 12 हजार रन का आंकड़ा पार किया है। उन्हें तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 3895 रन बनाने हैं। जो रूट आईसीसी रैंकिंग में भी नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें: AUS vs ENG: टी20 सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार गेंदबाज, इस मैच विनर प्लेयर को मिली टीम में जगह
साल में 800 से 1000 रन बनाकर तोड़ देंगे रिकॉर्ड
रिकी पोंटिंग का मानना है कि जो रूट सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में संजना गणेशन से इस बारे में बात की। उन्होंने कहा- रूट ऊंचाइयों को छू सकते हैं, बशर्ते उनका शानदार फॉर्म जारी रहे। वह संभावित रूप से सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। पोंटिंग ने आगे कहा- “जो रूट अभी 33 साल के हैं। वह तेंदुलकर के रिकॉर्ड से करीब 3000 रन से पीछे हैं। हालांकि तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ना इस बात पर निर्भर करता है कि रूट कितने टेस्ट मैच खेलते हैं। अगर वह साल में 10 से 14 टेस्ट मैच खेल रहे हैं और 800 से 1000 रन बना रहे हैं, तो इसका मतलब है कि उस रिकॉर्ड तक पहुंचने में केवल तीन या चार साल लगेंगे। तब तक उनकी उम्र 37 साल हो जाएगी।”
ये भी पढ़ें: Video: क्या बांग्लादेश के साथ ‘डे-नाइट टेस्ट’ खेलेगा भारत? BCCI का बड़ा ऐलान
उनमें रन बनाने की भूख
पोंटिंग ने आगे कहा- “रूट की रन बनाने की भूख अभी भी बनी हुई है, तो पूरी संभावना है कि वह ऐसा कर सकते हैं।” पोंटिंग के अनुसार, हर बल्लेबाज 30 की उम्र तक अपने चरम पर पहुंच जाता है। कुछ समय पहले तक फिफ्टी के स्कोर तक पहुंच रहे थे और शतक बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। रूट ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 32वां टेस्ट शतक बनाया था। बता दें कि रिकी पोंटिंग टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हुए हैं। पोंटिंग ने टेस्ट में 168 मैचों की 287 इनिंग्स में 13378 रन बनाए हैं। रूट को पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 1352 रन बनाने हैं।
संबंधित खबरें
एज फ्रॉड मामले में नया खुलासा, टेस्ट रिपोर्ट पर BCCI ने शुरू की जांच!
11 mins agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
15 mins agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
54 mins agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
57 mins agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
58 mins agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
1 hr agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
1 hr agoवैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoसिर्फ 3 मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर, अश्विन ने किया बड़ा दावा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines