Champions Trophy 2025: रिकी पोंटिंग की बड़ी भविष्यवाणी, इन 2 टीमों को बताया फाइनल का दावेदार

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से हो रहा है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले रिकी पोंटिंग ने इन दो टीमों को फाइनल का दावेदार बताया है।

Ricky Ponting Champions Trophy

Ricky Ponting Champions Trophy

ICC Champions Trophy 2025: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में लंबे समय बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। इस देश में 19 फरवरी से आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी की शुरुआत होगी। इस टूर्नामेंट को लेकर अभी से भविष्यवाणी का दौर शुरू हो गया है, जहां ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाली दो टीमों को लेकर भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन

आईसीसी रिव्यू में पोंटिंग ने कहा कि आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होने की संभावना है। रोहित शर्मा और पैट कमिंस की अगुवाई में भारत और ऑस्ट्रेलिया पिछले तीन आईसीसी फाइनल में से दो में एक दूसरे से भिड़ चुके हैं। इनमें से एक ICC चैंपियंस ट्रॉफी की तरह ही वनडे वर्ल्ड कप भी शामिल है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि दोनों टीमों सभी फॉर्मेट में इस समय दुनिया की बेस्ट टीमों में से एक हैं। यही कारण है कि पोंटिंग को लगता है कि एक और भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल हमारा इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन

हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भिड़ीं दोनों टीमें

हाल ही में दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली गई थी, जिसे कंगारू टीम ने 3-1 से अपने नाम किया। पोंटिंग ने कहा, ‘इस समय दोनों देशों के खिलाड़ियों की क्वालिटी के बारे में सोचें और पिछले कुछ सालों के इतिहास पर नजर डालें, तो पाएंगे कि जब भी फाइनल और बड़े आईसीसी टूर्नामेंट हुए हैं तो निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया और भारत कहीं न कहीं मौजूद रहे हैं।’

विज्ञापन

‘पाकिस्तान को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा’

पोंटिंग ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों में से एक के रूप में चुना है। उनके मुताबिक, टूर्नामेंट के मेजबान के रूप में ‘मेन इन ग्रीन’ को घरेलू परिस्थितियों का फायदा होगा। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, ‘इस समय जो दूसरी टीम वाकई बहुत अच्छी क्रिकेट खेल रही है, वो है पाकिस्तान। पिछले कुछ समय से उनका वनडे क्रिकेट बेहतरीन रहा है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ