चैंपियंस ट्रॉफी और भारत-पाक मैच को लेकर कैसी है टीम इंडिया की तैयारी? रोहित शर्मा ने दिया जवाब

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। इसके अलावा उन्होंने भारत पाकिस्तान मुकाबले पर खुलकर बात की।

Rohit Sharma (3)

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। मेगा इवेंट की मेजबानी पाकिस्तान और दुबई को दी गई है। भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम भी प्रबल दावेदार है। 1 फरवरी को बीसीसीआई ने मुंबई में नमन अवॉर्ड का आयोजन किया। जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि किस तरह भारतीय खिलाड़ी मेगा इवेंट की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही हिटमैन ने भारत-पाकिस्तान के मैच पर भी बयान दिया है।

विज्ञापन

हमारे खिलाड़ियों की तैयारी जोरों शोरों से- रोहित शर्मा

चैंपियंस ट्रॉफी पर बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि हमने पिछले तीन सालों में काफी कुछ कहा है। भारत पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हमारे लिए एक मैच की तरह ही है। हम उस दिन कोशिश करेंगे, जो हमारे लिए बेस्ट हो वो हम करें। उस एक मैच को लेकर हमारी टीम में खास बात नहीं हो रही है। हम जाएंगे और अच्छी तरह से खेलेंगे। टी-20 विश्व कप 2024 में हमने अच्छा प्रदर्शन किया और चैंपियन बने। अब हम दूसरे इवेंट की ओर जा रहे हैं। हर खिलाड़ी अपने मुताबिक तैयारी कर रहा है। कुछ खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, जबकि कुछ इंटरनेशनल मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जब समय आएगा तो हम चुनौतियों पर ध्यान देंगे।

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने अवॉर्ड में लहराया परचम

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड में जसप्रीत बुमराह को इंटरनेशनल प्लेयर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा सरफराज खान को बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू का अवॉर्ड मिला है। वहीं आर अश्विन को बीसीसीआई स्पेशल अवॉर्ड तो सचिन तेंदुलकर को कर्नल सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ