Natasa Stankovic Hardik Pandya: IPL 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। टीम ने 14 मैच खेले और उन्हें 4 में ही जीत मिली। 8 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही। इस बीच MI के कप्तान हार्दिक पांड्या से जुड़ी एक अफवाह ने तूल पकड़ा है। रेडिट की पोस्ट में इस बात का अंदेशा लगाया गया है कि हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के बीच दूरी बढ़ गई है।
पोस्ट के मुताबिक, “यह सिर्फ अटकलें हैं, लेकिन दोनों एक-दूसरे के साथ कोई स्टोरी पोस्ट नहीं की है। पहले नताशा के इंस्टाग्राम पर नताशा स्टेनकोविक पांड्या हुआ करता था, लेकिन अब उन्होंने हार्दिक का नाम पूरी तरह से हटा दिया है।” बता दें कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने 31 मई, 2020 को शादी के बंधन में बंधें थे। IPL 2024 के दौरान भी नताशा हार्दिक को सपोर्ट करने मैदान पर नजर नहीं आई हैं। आइए इस बीच जानते हैं कि ऐसे कौन-कौन से भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनका अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है।
विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने साल 2007 में अपनी बचपन की दोस्त निकिता वंजारा के साथ 7 फेरे लिए थे। शादी के कुछ सालों बाद ही निकिता और क्रिकेटर मुरली विजय एक-दूसरे पर दिल हार बैठे। इसके बाद कार्तिक और निकिता 2012 में तलाक लेकर अलग हो गए। बाद में विकेटकीपर बल्लेबाज ने स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल को अपना जीवनसाथी चुना।
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने 1999 में ज्योत्सना से शादी की थी। बाद में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए थे। ऐसे में श्रीनाथ ने पत्रकार माधवी पत्रावली के साथ शादी की। क्रिकेटर अरुण लाल ने 66 साल की उम्र में दूसरी बार शादी की थी। उन्होंने बुलबुल साहा को अपना दूसरा जीवनसाथी चुना था। 2022 में उन्होंने अपनी पहली पत्नी से तलाक लिया था। युवराज सिंह के पिता और क्रिकेटर योगराज सिंह ने भी दूसरी बार 7 फेरे लिए थे। उन्होंने पहली शादी शबनम सिंह से की थी। युवराज सिंह शबनम के ही बेटे हैं। योगराज ने दूसरी शादी पंजाबी एक्ट्रेस नीना बुंदेल (सतवीर कौर) से की।
पूर्व भारतीय ओपनर विनोद कांबली 1998 में होटल रिसेप्शनिस्ट नोएला लुइस से शादी की। हालांकि, यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाई और दोनों जल्द अलग हो गए। इसके बाद कांबली ने फैशन मॉडल एंड्रिया हेविट संग 7 फेरे लिए। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन एक्ट्रेस संगीता बिजलानी को अपना जीवनसाथी बनाया था। इसके लिए उन्होंने अपनी पहली पत्नी नौरीन से अलग होने का फैसला लिया था। बाद में अजहर और संगीता भी अलग हो गए।
ये भी पढ़ें: KKR vs SRH: मैच के बाद कैमरे के सामने वेंकटेश अय्यर ने की ऐसी हरकत, चौंक गए सब; देखें Video
ये भी पढ़ें: RCB vs RR: एलिमिनेटर से पहले विराट कोहली की सुरक्षा को खतरा, बेंगलुरु ने रद्द किया प्रैक्टिस सेशन
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
12 mins agoIND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
34 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
53 mins agoLIVE: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
56 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines