WPL 2024: डब्ल्यूपीएल 2024 का रोमांचक पल जारी है। प्रत्येक दिन डब्ल्यूपीएल के एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इसको लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बैंगलोर की टीम इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में अगर आज का मैच भी आरसीबी के नाम होता है, तो यह स्मृति मंधाना की टीम के लिए लगातार दूसरी जीत होगी। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम अपनी पहली जीत की तलाश कर रही है। गुजरात के पहले मुकाबले में उन्हें मुंबई इंडियंस के हाथों शिकस्त खानी पड़ी थी। यह मैच रोमांच से भरपूर होगा। मैच का लुत्फ उठाने के साथ अगर आप ड्रीम 11 में भी मालामाल होना चाह रहे हैं, तो बताए गए 5 खिलाड़ियों पर दांव आजमा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- क्या विराट कोहली खेलेंगे आईपीएल 2024? पूर्व दिग्गज ने क्यों दिया ऐसा बयान
ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर खेलें दांव
आरसीबी और गुजरात के बीच मुकाबला शाम के साढ़े सात बजे शुरू होने वाला है। दोनों ही टीमों के लिए यह जीत काफी मायने रखती है। ऐसे में सभी खिलाड़ी मैच को अपनी टीम के नाम करने के लिए जान की बाजी लगाते दिखेंगे। ऐसे में यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने की उम्मीद है। इस रोमांचक मैच में अगर आप ड्रीम 11 में अपनी मनपसंद टीम बनाकर पैसे कमाना चाहते हैं, तो बताए गए 5 खिलाड़ियों पर आप अपना भाग्य आजमा सकते हैं। ये सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती हैं। इस लिस्ट में आने वाली पहली खिलाड़ी हैं आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना। खिलाड़ी का प्रदर्शन टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में भले ही अच्छा नहीं रहा था, लेकिन उनके पास काबिलियत है कि वह बल्ले से धूम मचाकर अकेले भी अपनी टीम को जीत दिला सकती हैं।
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी का हुआ ऑपरेशन, क्रिकेटर ने पोस्ट में रिकवरी और वापसी पर कही ये बात
ऋचा घोष को भी करें टीम में शामिल
दूसरी खिलाड़ी हैं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष। वह तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए जानी जाती हैं। खिलाड़ी ने पहले मुकाबले में भी यूपी वॉरियर्स की खूब कुटाई की थी। उन्होंने इस मैच में 37 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके निकले थे। आपको उन्हें भी अपनी टीम में जगह देनी चाहिए। तीसरी खिलाड़ी सब्भिनेनी मेघना हैं। वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी खूब धूम मचा सकती हैं। यूपी के खिलाफ भी खिलाड़ी ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। आपको उन्हें भी अपनी टीम में जगह देनी चाहिए।
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, बीच मैदान हुई मौत
गुजरात की कप्तान को करें शामिल
इसके अलावा आप गुजरात टाइटंस की कप्तान बेथ मूनी को भी अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज है, जो शानदार बल्लेबाजी करने के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा एक अन्य खिलाड़ी हैं गुजरात टाइटंस की वेद कृष्णमूर्ति। मुंबई के खिलाफ पहले मुकाबले में खिलाड़ी का बल्ला भले ही नहीं चला था, लेकिन वह तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में आप उन्हें भी अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines