Cricketer Death due to heart attack batsman waiting for his chance

क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, बीच मैदान हुई मौत

Cricketer Death Due to Heart Attack: क्रिकेट के दीवाने एक युवा क्रिकेटर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मैच के दौरान ही खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

Cricketer Death Due to Heart Attack: एक युवा खिलाड़ी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। खिलाड़ी की मौत बीच मैदान हो गई, जब वह अपनी बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे थे। खिलाड़ी अभी सिर्फ 30 साल के थे, लेकिन दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। खिलाड़ी की मौत से उनके परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने से पहले खिलाड़ी की मौत

यह मामला मध्य प्रदेश के गुना से सामने आया है। गुना के फतेहगढ़ स्थित ग्राउंड पर कॉलोनी और परवाह गांव के बीच मैच एक क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा था, इस टूर्नामेंट में कई टीमों ने हिस्सा लिया था। जिस युवा खिलाड़ी की मौत हुई है, वह भी इस मैच के हिस्सा थे। खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे थे। इस बीच अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खिलाड़ी के दोस्त उन्हें जल्दी से अस्पताल लेकर भागे, लेकिन वहां पहुंचने के बाद डॉक्टर ने बताया कि उनकी मौत हो चुकी है। इससे आस-पास के गांव में भी सन्नाटा छा गया है।

विज्ञापन

कौन हैं 30 वर्षीय क्रिकेटर

बता दें कि जिस खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत हुई है, उनका नाम दीपक खांडेकर है। वह काफी अच्छा क्रिकेट खेला करते थे। हालांकि वह एक कंपनी में जॉब भी करते थे, लेकिन समय-समय पर क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए वह बाहर भी जाया करते थे। इस बार भी वह टूर्नामेंट खेलने के लिए फतेहगढ़ आए हुए थे। इसी दौरन यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि वह शारीरिक रूप से बिलकुल फिट थे, बावजूद इसके खिलाड़ी की मौत कैसे हो गई यह समझ के परे है। उनके पिता एक किसान थे और खेती बारी से अपना घर चलाया करते थे, जब बेटे की मौत की खबर मिली, तो उनके पिता को भी जोरदार झटका लगा। गौरतलब है कि दीपक की शादी करीब दो महीने पहले ही हुई थी। शादी के सिर्फ 2 महीने बाद ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन

एक इंजीनियर की भी हुई थी क्रिकेट खेलने के दौरान मौत

आज से करीब डेढ़ महीने पहले उत्तर प्रदेश के शहर नोएडा से इसी तरह का मामला सामने आया था। जब एक खिलाड़ी रन लेने के दौरान बीच मैदान पर गिर पड़े। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि खिलाड़ी को क्या हुआ है। साथी खिलाड़ी ने उन्हें सीपीआर भी दिया, लेकिन फिर भी उनकी जान नहीं बच सकी। उन्हें फौरन अस्पताल लेकर जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। उनका नाम विकास नेगी था और वह पेशे से एक इंजीनियर थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ