RCB: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब अपने नाम किया था. 18 साल बाद आरसीबी ने पहला खिताब जीता था. विराट कोहली के अलावा कई दिग्गजों ने इस टीम की कमान संभाली. लेकिन कोई भी कप्तान आरसीबी को कप दिलाने में सफल नहीं हो सका. हालांकि रजत पाटीदार ने साल 2025 में अपनी कप्तानी में इतिहास रचा और पहला खिताब आरसीबी को दिलाया. वहीं, अब आगामी सीजन से पहले आरसीबी बिकने वाली है. इस बात का खुलासा क्रिकबज की रिपोर्ट में किया गया है. टीम को नया मालिक जल्द ही मिल जाएगा.
बिकने वाली है आरसीबी
5 नवंबर को डियाजियो ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE को एक संदेश भेजा है, जिसमें ब्रिटिश कंपनी ने इसे रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (RCSPL) में निवेश की रणनीतिक समीक्षा बताया है. कंपनी ने कहा है कि USL अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आरसीएसपीएल में निवेश की रणनीतिक समीक्षा शुरू कर रही है. रिपोर्ट में कहा गया है कि आरसीबी को 31 मार्च से पहले नया मालिक मिल जाएगा.
यूएसएल के प्रबंध निदेशक और सीईओ प्रवीण सोमेश्वर ने कहा कि कई सालों से आरसीएसपीएल (RCSPL) कंपनी के लिए एक अहम और उपयोगी संपत्ति रही है. उन्होंने बताया कि यह कदम यूएसएल और डियाजियो की इस प्रतिबद्धता को मजबूत करता है कि वे अपने भारतीय कारोबार की लगातार समीक्षा करते रहेंगे. इसका उद्देश्य है कि आरसीएसपीएल के हितों का ध्यान रखते हुए सभी साझेदारों को लंबे समय तक बेहतर मूल्य और फायदा पहुंचाना है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: इतिहास रचने की दहलीज पर जसप्रीत बुमराह, खतरे में पाकिस्तानी दिग्गज का भी बड़ा रिकॉर्ड
कई स्टार खिलाड़ी ले चुके हैं हिस्सा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से कई दिग्गज खिलाड़ी अब तक हिस्सा रह चुके हैं. इस टीम से क्रिस गेल, एबी डिविलयर्स, राहुल द्रविड़, डेनियल विटोरी, फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन और डेल स्टेन जैसे खिलाड़ी खेल चुके हैं. फिलहाल विराट कोहली इस टीम के सबसे मुख्य खिलाड़ी हैं. आईपीएल में आरसीबी की लोकप्रियता काफी ज्यादा है.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की कप्तान ‘हिटलर’! साथी खिलाड़ियों संग ड्रेसिंग रूम में करती हैं मारपीट? हो गया खुलासा
संबंधित खबरें
सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
24 mins agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
58 mins agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
2 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
9 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
9 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
10 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
11 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines