IPL इतिहास में पहली बार विराट कोहली के साथ हुआ ऐसा, फैंस रह गए हैरान

RCB vs LSG: आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में विराट कोहली को आरसीबी की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है.

Virat Kohli

Virat Kohli

RCB vs LSG, Virat Kohli: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने हैं. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वहीं, टॉस के बाद आरसीबी के प्लेइंग इलेवन से स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम गायब देखकर फैंस हैरान रह गए. कप्तान पाटीदार ने इस मैच के लिए कोहली को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया है.

विज्ञापन

IPL करियर में पहली बार इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट बने विराट कोहली

दरअसल, RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली को अपने IPL के 19 साल के लंबे करियर में पहली बार इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट के रूप में टीम में शामिल किया गया है. कोहली भले ही प्लेइंग 11 से बाहर हो, लेकिन वह मैच की दूसरी पारी में आरसीबी के लिए बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. हालांकि, यह फैसला कोई रणनीतिक बदलाव नहीं, बल्कि कोहली के फिटनेस को लेकर लिया गया है. कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे. टखने में चोट लगने की वजह से वह दूसरी पारी में फील्डिंग करने मैदान पर नहीं उतरे.

विज्ञापन

चोट लगने से पहले उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में शानदार 50 रन बनाए थे. दूसरी पारी में उनकी जगह जैकब बेथेल सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर नजर आए. इस वजह से फैंस उनकी फिटनेस को लेकर थोड़े चिंतित हो गए थे. लेकिन राहत की बात ये है कि कोहली अब पूरी तरह फिट हैं और LSG के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतर सकते हैं.

टॉस के बाद रजत पाटीदार ने क्या कहा?

LSG के खिलाफ टॉस जीतने के बाद रजत पाटीदार ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. पिच काफी अच्छी लग रही है, इसलिए हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे और पहली पारी में पिच से हल्की मदद मिलने की उम्मीद है, पिछले मैच में काफी घास थी. लेकिन मुझे लगता है कि इस विकेट पर घास नहीं है. यह एक अच्छी पिच होगी. मुझे लगता है कि हर कोई टीम के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. हर मैच में अलग-अलग मौकों पर आकर प्लेयर्स ने टीम के लिए प्रदर्शन किया है जो काफी अच्छी बात है. टीम में बदलाव को लेकर पाटीदार ने कहा कि टीम में एक बदलाव हुआ है जैकब डफी की जगह जोश हेजलवुड टीम में आए हैं.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने चकनाचूर किया स्टेडियम का शीशा, धांसू बल्लेबाजी से मचाया कोहराम

RCB vs LSG: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.

लखनऊ सुपर जाइंट्स: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.

विज्ञापन

दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव.

लखनऊ सुपर जायंट्स: मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, मयंक यादव.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ