Cricket News - 2026-04-15T194422.319

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने चकनाचूर किया स्टेडियम का शीशा, धांसू बल्लेबाजी से मचाया कोहराम

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. अब उन्होंने स्टेडियम का शीशा चकनाचूर कर दिया. वैभव दिन प्रतिदिन अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूट रहे हैं.

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. अब तक खेले गए मुकाबले में उन्होंने कई बेहतरीन पारियां खेली हैं. उन्होंने पिछले सीजन भी आईपीएल में ताबड़तोड़ शतक बनाया था. उन्होंने 35 गेंदों में शतक पूरा किया था. वहीं, अब इस सीजन उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के प्रैक्टिस सेशन में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से स्टेडियम का शीशा तोड़ दिया, जिसकी चर्चा अब चारों ओर हो रही है.

विज्ञापन

जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में बल्लेबाजी कर रहे वैभव ने स्टेडियम का शीशा चकनाचूर कर दिया. वैभव ने अपने पहले मैच में सीएसके के खिलाफ 52, गुजरात टाइटंस के खिलाफ 31, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 39, और आरसीबी के खिलाफ 78 रनों की पारी खेली थी. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ