RCB vs GT Playing 11: IPL 2024 के 52वें मुकाबले में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मैच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के पास पिछली हार का बदला लेने का मौका होगा। इस सीजन के 45वें मैच में RCB ने GT को 9 विकेट से रौंदा था। ऐसे में शुभमन गिल हिसाब चुकता करना चाहेंगे।
लीग में दोनों टीमों का प्रदर्शन
IPL 2024 में RCB का अब तक प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने 10 मैच खेले हैं और सिर्फ 3 में ही जीत दर्ज की है। 7 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। 6 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने 10 में से 4 मुकाबलों पर कब्जा जमाया है। 8 पॉइंट्स के साथ GT अंक तालिका में 8वें नंबर पर है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, संदीप वारियर।
किसी टीम का पलड़ा भारी नहीं
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोई टीम किसी पर भारी नहीं पड़ती है। गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान दोनों ही टीमों ने 2-2 मैच अपने नाम किए हैं। रोचक बात यह है कि दोनों ही टीमों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 2-2 मैच जीते हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने अब तक 88 मैच खेले हैं और 40 में जीत दर्ज की है। 43 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और 1 मैच टाई भी रहा है। गुजरात ने इस मैदान पर 1 मैच जीता है और उसमें जीत प्राप्त की है।
ये भी पढ़ें: CSK और LSG को लग सकता है करारा झटका, ये 2 स्टार खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से हो सकते हैं बाहर
ये भी पढ़ें: Piyush Chawla ने तोड़ा ड्वेन ब्रावो का खास रिकॉर्ड, IPL में यह कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines