RCB Have 2 Way To Qualify For Playoff: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 में करिश्माई कमबैक किया है। एक ऐसी टीम जो शुरुआती 8 मैचों में से 7 मैच हार चुकी हो, वह टीम अब प्लेऑफ के लिए दावेदारी ठोक रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली को हराकर लगातार 5वीं जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ ही बेंगलुरु की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी भी बरकरार है। आरसीबी का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाला है। आपको बता दें कि अंकतालिका का गणित बेंगलुरु के फेवर में आ चुका है। आरसीबी के पास क्वालीफाई करने के लिए एक नहीं, बल्कि दो रास्ते हैं।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: 18 मई को करो या मरो मुकाबला, क्वालिफिकेशन के लिए बेंगलुरु को कितनी बड़ी जीत की जरूरत?
आरसीबी को चाहिए लखनऊ का साथ
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नॉकआउट मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से मात दे दी है। आरसीबी ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 187 रन लगाए थे, जिसे दिल्ली हासिल नहीं कर सकी और 47 रनों से मैच गंवा दिया। अब आरसीबी और चेन्नई के बीच प्लेऑफ की दृष्टिकोण से सबसे अहम मुकाबला 18 मई को खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। बेंगलुरु के पास प्लेऑफ में पहुंचने के दो रास्ते हैं। आरसीबी सिर्फ चेन्नई के खिलाफ मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकेगी। इसके लिए लखनऊ सुपर जायंट्स को दो मुकाबलों में से एक मैच हारना होगा।
ये भी पढ़ें:- IRE VS PAK: फ्लॉप हुए बाबर, लेकिन बाकी बल्लेबाजों ने पार लगाई नैया,आयरलैंड को हराया
आरसीबी के पास क्या हैं दूसरे रास्ते
लखनऊ सुपरजायंट्स अभी तक खेले गए 12 मैचों में से 6 मैच जीत चुकी है, अगर एलएसजी अगला दोनों मैच भी जीत जाती है और बेंगलुरु भी चेन्नई के खिलाफ जीत जाता है, तो भी प्लेऑफ के लिए लखनऊ क्वालीफाई कर जाएगा। ऐसे में आरसीबी के क्वालीफिकेशन के लिए यह जरूरी है कि लखनऊ एक मैच भी जरूर हारे। यह आरसीबी के क्वालिफिकेशन का पहला रास्ता है, इसके अलावा आरसीबी एक और रास्ते से क्वालीफाई कर सकती है। सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन अभी तक कुल 12 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें से 7 मैचों में जीत मिली है। ऐसे में अगर हैदराबाद भी अगला दोनों मुकाबला हार जाता है और लखनऊ अगला दोनों मुकाबला जीत भी जाता है, तो भी आरसीबी चेन्नई को हराकर क्वालीफाई कर सकता है। इसके लिए यह जरूरी है कि बेंगलुरु का नेट रन रेट हैदराबाद से बेहतर हो।
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: भारत ने तीरंदाजी में जीता चौथा गोल्ड मेडल, रिकर्व इवेंट में महिला टीम ने रचा इतिहास
1 hr agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
1 hr agoAsian Games 2026 LIVE: भारत ने पहली बार महिला रिकर्व तीरंदाजी में जीता गोल्ड मेडल, साउथ कोरिया को हराया
2 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
11 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
11 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
12 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines