IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और प्लेऑफ की टॉप-3 टीमें तय हो चुकी हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) तीनों ने 18-18 अंक हासिल किए, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के साथ RCB पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर काबिज है. इसके बाद गुजरात दूसरे और सनराइजर्स तीसरे स्थान पर है, जबकि चौथे स्थान के लिए अभी भी 4 टीमों (RR, PBKS, KKR और DC) के बीच जंग जारी है.
डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने भले ही आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया हो, लेकिन अब एक दिलचस्प आंकड़ें ने टीम और उसके फैंस की चिंता बढ़ा दी है. इन आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे स्थान पर मौजूद गुजात की टीम ट्रॉफी की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है.
दूसरे नंबर पर मौजूद GT क्यों है ट्रॉफी की सबसे बड़ी दावेदार?
दरअसल, आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी उस टीम ने जीती है, जिसने लीग स्टेज में दूसरे स्थान पर फिनिश किया हो. इस सीजन गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर रही है, इसलिए उसे खिताब का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है. अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो 2011 में प्लेऑफ फॉर्मेट लागू होने के बाद से अब तक 15 सीजन खेले जा चुके हैं, जिसमें से 9 बार दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम ने खिताब जीता है.
वहीं, लीग स्टेज में टॉप पर रहने वाली टीम सिर्फ 5 बार ही चैंपियन बन सकी है. दिलचस्प बात यह भी है कि IPL इतिहास में सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब टॉप-2 से बाहर की किसी टीम ने ट्रॉफी जीती हो. साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर रहते हुए चैंपियन बनी थी. वहीं, चौथे स्थान पर फिनिश करने वाली कोई भी टीम आज तक खिताब नहीं जीत पाई है.
2011 के बाद IPL विजेताओं का रिकॉर्ड
- पहले स्थान पर रहने वाली टीम – 5 बार चैंपियन
- दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम – 9 बार चैंपियन
- तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम – 1 बार चैंपियन
- चौथे स्थान पर रहने वाली टीम – अब तक कभी चैंपियन नहीं बनी
ये भी पढ़ें- IPL 2026: ‘वो चक कर रहे हैं…’, SRH की मालकिन काव्या मारन ने क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी पर उठाए सवाल! VIDEO वायरल
RCB पहले भी टॉप पर रहकर नहीं जीत सकी है ट्रॉफी
RCB के लिए यह रिकॉर्ड इसलिए भी चिंता बढ़ाने वाला है, क्योंकि टीम पहले भी लीग स्टेज में टॉप पर रहने के बावजूद ट्रॉफी जीतने से चूक चुकी है. साल 2011 में बेंगलुरु ने पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया था, लेकिन फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हार गई थी. वहीं, 2016 में टीम दूसरे स्थान पर रही, लेकिन फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने उसका खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया.
गौरतलब है कि आरसीबी की टीम पिछले सीजन दूसरे स्थान पर रहते हुए अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीती थी और अपने 18 साल के सूखे को खत्म किया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इतिहास एक बार फिर खुद को दोहराएगा या RCB की टीम नया रिकॉर्ड बनाकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने में सफल होगी.
ये भी पढ़ें- LSG vs PBKS Live Streaming: फ्री में कब और कहां देखें आज का मैच लाइव? जानें TV से लेकर मोबाइल तक की पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines