IPL 2026: 'वो चक कर रहे हैं...', SRH की मालकिन काव्या मारन ने क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी पर उठाए सवाल! VIDEO वायरल

Kavya Maran Questions Krunal Pandya Bowling: IPL 2026 में RCB और SRH के बीच मैच चर्चा का विषय रहा. इस मुकाबले के दौरान SRH की मालकिन काव्या मारन, क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी पर सवाल उठाते हुए नजर आईं.

Kavya Maran Questions Krunal Pandya Bowling

पांड्या की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Kavya Maran Questions Krunal Pandya Bowling: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच काफी चर्चा का विषय रहा. SRH ने इस मुकाबले में 55 रन से बड़ी जीत दर्ज की. विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच बहस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. अब मैच के दौरान का एक पल और चर्चा का विषय बन रहा है, जहां सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्य मारन ने RCB के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी पर सवाल खड़े किए हैं.

विज्ञापन

काव्या मारन ने क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी पर उठाए सवाल!

क्रुणाल पांड्या ने IPL 2026 में अपनी बाउंसर गेंदबाजी से फैंस को हैरान किया है. स्पिन गेंदबाज होने के बावजूद वो मैचों में एक तेज गेंदबाज की तरह बाउंसर डाल रहे हैं. SRH के खिलाफ मैच में भी क्रुणाल ने बाउंसर डाली. इसके बाद SRH की मालकिन काव्या मारन का वीडियो सामने आया है, जिसमें फैंस दावा कर रहे हैं कि मारन ने क्रुणाल की गेंदबाजी को ‘चकिंग’ बताया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पांड्या के बाउंसर डालने के तुरंत बाद ही काव्या हैरान रह गईं और अपने साथियों से पांड्या के गेंदबाजी एक्शन को लेकर सवाल खड़े करने लगीं. काव्या बोलते दिखा दीं, ‘वो चकिंग कर रहे हैं.’

विज्ञापन

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: ‘करो या मरो’ मैच से पहले पंजाब किंग्स के लिए खुशखबरी, LSG का धाकड़ बल्लेबाज हुआ बाहर!

विज्ञापन

SRH ने RCB को बड़े अंतर से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई हो चुकी हैं. दोनों टीमों के बीच 22 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच का आयोजन हुआ. सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में ताबड़तोड़ 56 रन बनाए.

ईशान किशन ने 46 गेंदों में 79 रन की शानदार पारी खेली, वहीं हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंदों में 51 रन बनाए. ट्रेविस हेड और नीतीश कुमार रेड्डी ने क्रमशः 26 रन और 29 रन का योगदान दिया. SRH ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए.

विज्ञापन

जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों में 44 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दी. हालांकि, विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे. रजत पाटीदार की 56 रन और क्रुणाल पांड्या की 41 रन की पारी काम नहीं आई. RCB 20 ओवर में 200 रन ही बना पाई और SRH ने 55 रन से मैच जीता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ