हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोहित-विराट नहीं, IPL के एक सीजन में बतौर कप्तान इस खिलाड़ी ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप!

IPL के इतिहास में कई ऐसे कप्तान रहे हैं, जिन्होंने अपनी रणनीति के साथ-साथ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से भी टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई है. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने आईपीएल में छक्कों की बारिश की है. यहां जानिए IPL के एक सीजन में बतौर कप्तान किसने सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं?

विज्ञापन
Most Sixes as Captain in an IPL Season

Most Sixes as Captain in an IPL Season: आईपीएल में जब भी चौकों-छक्कों की बात होती है तो दो भारतीय दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है. रोहित आईपीएल के इतिहास सबसे ज्यादा लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं, जबकि कोहली इस मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं बतौर कप्तान एक सीजन किसने सबसे ज्यादा छक्के जड़े है? आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ये रिकॉर्ड एक ऐसे खिलाड़ी के नाम दर्ज है, जिसने IPL में अब तक सिर्फ दो सीजन ही टीम की कप्तानी संभाली है.

IPL के एक सीजन में बतौर कप्तान किसने जड़े सबसे ज्यादा छक्के?

आईपीएल इतिहास के एक सीजन में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार के नाम दर्ज है. आरसीबी को उनका पहला खिताब जिताने वाले कप्तान पाटीदार ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से नया इतिहास रच दिया है. पाटीदार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-1 मुकाबले में सिर्फ 33 गेंदों में 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 9 छक्के जड़े. इस 9 छक्कों के साथ पाटीदार ने आईपीएल 2026 में बतौर कप्तान 41 छक्के पूरे कर लिए और इसी के साथ वह IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

रजत पाटीदार से पहले आईपीएल के एक सीजन में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज था. लेकिन पाटीदार ने अब उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है. श्रेयस इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर आ गए हैं, जिन्होंने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए 39 छक्के लगाए थे. वहीं, तीसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है, जिन्होंने 2016 सीजन में आरसीबी की कप्तानी करते हुए 38 छक्के जड़े थे.

इस सूची में चौथे स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए आईपीएल 2016 में 31 छक्के लगाए थे और उस सीजन टीम को चैंपियन भी बनाया था. वहीं, पांचवें नंबर पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की कप्तानी करते हुए 25 छक्के लगाए थे.

विज्ञापन

IPL में एक सीजन में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

41 छक्के – राजत पाटीदार (RCB, 2026)
39 छक्के – श्रेयस अय्यर (PBKS, 2025)
38 छक्के – विराट कोहली (RCB, 2016)
31 छक्के – डेविड वॉर्नर (SRH, 2016)
25 छक्के – केएल राहुल (PBKS, 2020)

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Eliminator में चलेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला या रहेंगे फ्लॉप? जानिए कैसा है SRH के खिलाफ रिकॉर्ड

रजत पाटीदार ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

रजत पाटीदार सिर्फ आईपीएल ही नहीं, बल्कि किसी भी एक टी20 टूर्नामेंट या सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने कप्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. पाटीदार ने आरसीबी की कप्तानी करते हुए आईपीएल 2026 के 14 मैचों में 41 छक्के जड़े हैं. इससे पहले किसी भी टी20 टूर्नामेंट या सीरीज में किसी भी कप्तान ने इतने छक्के नहीं लगाए थे. इस मामले में उन्होंने रियान पराग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023-24 में असम की कप्तानी करते हुए 40 छक्के जड़े थे. बता दें कि, पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी लगातार दूसरी बार IPL फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई है.

विज्ञापन

किसी एक T20 टूर्नामेंट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले कप्तान

खिलाड़ीटीमटूर्नामेंटसीजनमैचरनछक्के
रजत पाटीदाररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुआईपीएल202614*486*41*
रियान परागअसमसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी2023-241051040
श्रेयस अय्यरपंजाब किंग्सआईपीएल20251760439
विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुआईपीएल20161697338
क्रिस गेलजमैका टैलावाह्सकैरेबियन प्रीमियर लीग20161342537
क्रिस गेलजमैका टैलावाह्सकैरेबियन प्रीमियर लीग20151043033
ईशान किशनझारखंडसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी2025-261051733
डेविड वॉर्नरसनराइजर्स हैदराबादआईपीएल20161784831
निकोलस पूरनएमआई एमिरेट्सआईएलटी202023-241035431
रजत पाटीदारमध्य प्रदेशसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी2024-251042831

ये भी पढ़ें- SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के लिए पैट कमिंस ने तैयार किया स्पेशल ब्लूप्रिंट, प्लान A, B और C सब तैयार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola