SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के लिए पैट कमिंस ने तैयार किया स्पेशल ब्लूप्रिंट, प्लान A, B और C सब तैयार

वैभव सूर्यवंशी अगर इस मैच में चलते हैं तो हैदराबाद के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी. वह मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं. वैभव अकेले ही पूरी हैदराबाद पर भारी पड़ सकते हैं. पिछले बार उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी.

Cricket News - 2026-05-27T170930.342
1 / 6

आईपीएल 2026 में 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत होगी. दोनों टीमों की निगाहें जीत पर हैं. जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी. वहीं, हारने वाली टीम आईपीएल 2026 से बाहर हो जाएगी. हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर हैं. उन्होंने बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को आउट करने के लिए स्पेशल ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है.  

विज्ञापन

कमिंस ने तैयार किया प्लान

कमिंस ने तैयार किया प्लान2 / 6

ऐसे में अब पैट कमिंस ने उनके लिए स्पेशल प्लान तैयार कर लिया है. पैट कमिंस ने एलिमिनेटर मैच से पहले कहा कि एक गेंदबाज के तौर पर अपनी ताकत के मुताबिक गेंदबाजी करना हमेशा अहम होता है, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनके खिलाफ खास प्लान बनाना होता है.

विज्ञापन

कमजोरी और ताकत का पता होना जरूरी

कमजोरी और ताकत का पता होना जरूरी3 / 6

कमिंस ने आगे कहा कि आपको पता होना चाहिए कि आपकी ताकत क्या है और आप किस तरह गेंदबाजी करना चाहते हैं. लेकिन हर टीम में एक-दो ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो कुछ ही समय में मैच का पासा पलट सकते हैं. ऐसे खिलाड़ियों के लिए आपको प्लान B और प्लान C पर भी तैयार करना पड़ता है.

वैभव को हमने शांत रखा था

वैभव को हमने शांत रखा था4 / 6

वैभव की बात करते हुए कमिंस ने कहा कि हम वैभव लिए तैयारी करेंगे. पिछली बार वैभव ने हैदराबाद खिलाफ शतकीय पारी खेली थी,हमने उसे कुछ समय के लिए शांत रखा था. हालांकि, कुछ समय ऐसा भी आया जब वह हम पर हावी हो गया. हम उस मैच से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे.

विज्ञापन

हैदराबाद के खिलाफ बनाया था शतक

हैदराबाद के खिलाफ बनाया था शतक5 / 6

आईपीएल 2026 मैच नंबर 36 में वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलू मैदान जयपुर में शानदार शतक बनाया था. उन्होंने 37 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 5 चौके के अलावा 12 छक्के अपने नाम किए थे. ये भी पढ़ें: BCCI जल्द ही रजत पाटीदार की करवाएगी टीम इंडिया में एंट्री!

राजस्थान को मिली थी हार

राजस्थान को मिली थी हार6 / 6

हालांकि इस मैच में राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा था. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए थे, जिसके जवाब में हैदराबाद ने 18.3 ओवर में ही 229 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था. ये भी पढ़ें: IPL 2026 में नहीं खेलने के बाद MS Dhoni छोड़ देंगे CSK का साथ?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन