IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया. इस जीत के साथ हैदराबाद और गुजरात टाइटंस को भी प्लेऑफ में जगह मिल गई. अब तक तीन टीमों ने प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है, जिसमें आरसीबी, एसआरएच और जीटी शामिल हैं. अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 1 टिकट बची हुई है. प्लेऑफ की रेस अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है. आइए एक नजर अंक तालिका पर डालते हैं.

तीन टीमों ने मारी बाजी

आरसीबी 18 अंक के साथ अंक तालिका में पहले नंबर पर है, जबकि गुजरात 16 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है, वहीं, हैदराबाद भी 16 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है. टॉप-3 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पैट कमिंस ने तोड़ा हार्दिक पांड्या का बड़ा रिकॉर्ड, CSK के खिलाफ हुआ बड़ा उलटफेर

---विज्ञापन---

अब इन 5 टीमों में टक्कर

प्लेऑफ का टिकट अब एक बचा हुआ है. ऐसे में पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स रेस में हैं.

---विज्ञापन---

पंजाब 13 अंक लेकर चौथे स्थान पर है, जबकि पांचवें स्थान पर राजस्थान के पास 12 अंक हैं. इसके अलावा सीएसके छठे स्थान पर 12 अंक लेकर बनी हुई है. वहीं दिल्ली के पास 12, तो केकेआर के पास 11 अंक हैं. मुंबई और लखनऊ प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं. दोनों के पास 8-8 अंक हैं और क्रमश 9वें और 10वें स्थान पर बनी हुई हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या गौतम गंभीर छीनेंगे सूर्यकुमार यादव से कप्तानी? टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा!

---विज्ञापन---

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल

रैंकTeam Name (English)टीम का नाम (हिंदी)मैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1Royal Challengers Bengaluruरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु13940181.065
2Gujarat Titansगुजरात टाइटंस13850160.400
3Sunrisers Hyderabadसनराइजर्स हैदराबाद13850160.350
4Punjab Kingsपंजाब किंग्स13661130.227
5Rajasthan Royalsराजस्थान रॉयल्स12660120.027
6Chennai Super Kingsचेन्नई सुपर किंग्स1367012-0.016
7Delhi Capitalsदिल्ली कैपिटल्स1367012-0.871
8Kolkata Knight Ridersकोलकाता नाइट राइडर्स1256111-0.038
9Mumbai Indiansमुंबई इंडियंस124808-0.504
10Lucknow Super Giantsलखनऊ सुपर जायंट्स124808-0.701