IPL 2026: सीएसके की हार के बाद हैदराबाद और गुजरात ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, पॉइंट्स टेबल में अब कांटे की टक्कर
आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है. हैदराबाद ने सीएसके को हराकर प्लेऑफ में एंट्री मारी, जबकि सीएसके की हार के बाद गुजरात भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. आइए एक नजर पॉइंट्स टेबल पर डालते हैं.
Written By: Alsaba Zaya|Updated: May 19, 2026 00:23
Edited By : Alsaba Zaya|Updated: May 19, 2026 00:23
Share :
IPL 2026
---विज्ञापन---
IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया. इस जीत के साथ हैदराबाद और गुजरात टाइटंस को भी प्लेऑफ में जगह मिल गई. अब तक तीन टीमों ने प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है, जिसमें आरसीबी, एसआरएच और जीटी शामिल हैं. अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 1 टिकट बची हुई है. प्लेऑफ की रेस अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है. आइए एक नजर अंक तालिका पर डालते हैं.
तीन टीमों ने मारी बाजी
आरसीबी 18 अंक के साथ अंक तालिका में पहले नंबर पर है, जबकि गुजरात 16 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है, वहीं, हैदराबाद भी 16 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है. टॉप-3 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं.
प्लेऑफ का टिकट अब एक बचा हुआ है. ऐसे में पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स रेस में हैं.
पंजाब 13 अंक लेकर चौथे स्थान पर है, जबकि पांचवें स्थान पर राजस्थान के पास 12 अंक हैं. इसके अलावा सीएसके छठे स्थान पर 12 अंक लेकर बनी हुई है. वहीं दिल्ली के पास 12, तो केकेआर के पास 11 अंक हैं. मुंबई और लखनऊ प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं. दोनों के पास 8-8 अंक हैं और क्रमश 9वें और 10वें स्थान पर बनी हुई हैं.