---विज्ञापन---

अब और कितने साल IPL खेलेंगे विराट कोहली? RCB के CEO ने दिया बड़ा बयान

आईपीएल 2026 में आरसीबी की ओर से अपनी जान लगा देने वाले किंग कोहली अब और कितने साल आईपीएल खेलेंगे. इसका जवाब आरसीबी के सीईओ ने दिया है. उन्होंने किंग कोहली पर बड़ी भविष्यवाणी की है.

---विज्ञापन---

Virat Kohli: आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया और आरसीबी के लिए 600 से अधिक रन बनाए. उन्होंने टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. कोहली साल 2008 से आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं. खास बात ये है कि शुरुआत से कोहली आरसीबी के लिए ही प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा की थी. इसके बाद साल 2025 में उन्होंने टेस्ट से रिटायरमेंट ले लिया था. अब सवाल ये है कि विराट कोहली आईपीएल में कब तक खेलेंगे. इस सवाल का जवाब आरसीबी के सीईओ ने दिया है.

और कितने साल खेलेंगे किंग कोहली?

आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन ने आईपीएल में विराट कोहली की उपलब्धता पर खुलकर बात की है. उनका मानना है कि कोहली अगले 4 साल तक आईपीएल खेलते रहेंगे. मेनन ने कहा कि कोहली की फिटनेस शानदार है और वह अगले 4 साल तक आईपीएल खेलेंगे. मेनन ने आगे कहा कि कोहली के बिना आरसीबी की कल्पना हमने नहीं की है. आईपीएल से संन्यास के बाद भी वह टीम से जुड़े रह सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: फातिमा सना ने रचा इतिहास, इस लीग में खेलने वाली बनीं पहली पाकिस्तानी

कोहली का कैसा रहा प्रदर्शन?

आईपीएल 2026 की 16 पारियों में किंग कोहली ने 56.25 की शानदार औसत के साथ 675 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक अपने नाम किए. कोहली ने 165.84 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ इस सीजन रन बनाए. अब तक आईपीएल इतिहास में किंग कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 283 मैचों की 275 पारियों में 40.41 की औसत के साथ 9336 रन बनाए हैं.

---विज्ञापन---

वनडे वर्ल्ड कप पर नजरें

फिलहाल कोहली भारत के लिए केवल वनडे खेलते हैं. उनकी नजरें आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हुई हैं. इसके लिए कोहली खूब मेहनत कर रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज का भी वह हिस्सा थे. लेकिन चोट की वजह से वह सीरीज से बाहर हो गए. लेकिन कोहली इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेल सकते हैं.

First published on: Jun 18, 2026 11:37 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola