---विज्ञापन---

खेल angle-right

Virat Kohli के शतक से RCB के नाम दर्ज हुआ महारिकॉर्ड, T20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाली सिर्फ दूसरी टीम

RCB: आईपीएल 2026 में बुधवार को विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक शानदार शतक जड़ा और नाबाद 105 रनों की पारी खेली. कोहली के इस शतक के साथ ही RCB ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आरसीबी टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाली सिर्फ दूसरी टीम बन गई है.

---खबर नीचे जारी है---

Most Team Centuries in T20 Cricket: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे चर्चित टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जो दुनिया की कई दिग्गज टीमें अब तक नहीं कर पाईं. आईपीएल 2026 में बुधवार (13 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ विराट कोहली के बल्ले से निकले एक और शानदार शतक के बाद RCB के नाम टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

T20 क्रिकेट में RCB ने बनाया महारिकॉर्ड

IPL 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अब टी20 क्रिकेट इतिहास में 20 शतक जड़ने वाली दुनिया की सिर्फ दूसरी टीम बन गई है. जहां कई इंटरनेशनल टीमें और बड़ी फ्रेंचाइजी 15 शतकों का आंकड़ा तक नहीं छू पाई हैं, वहीं RCB ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से यह कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. RCB की इस उपलब्धि के पीछे सबसे बड़ा हाथ ‘रन-मशीन’ विराट कोहली का रहा है.

---खबर नीचे जारी है---

कोहली ने अकेले आरसीबी के लिए 9 शतक लगाए हैं और टीम इस खास क्लब में शामिल कराया है. इस लिस्ट में अब केवल भारतीय क्रिकेट टीम ही RCB से आगे है, जिसके नाम 25 टी20 शतक है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स (19) को पछाड़कर RCB दूसरे नंबर पर पहुंच गई है.

टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा टीम शतक

  • भारतीय क्रिकेट टीम – 25
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – 20
  • राजस्थान रॉयल्स (RR) – 19

ये भी पढ़ें- IPL 2026: PBKS के खिलाफ MI की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बड़े बदलाव! हार्दिक-सूर्या की जगह इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका?

विराट कोहली ने रचा इतिहास

KKR के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने अपने IPL करियर का 9वां शतक लगाया और नाबाद 105 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस शतक के साथ ही कोहली अब टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 10 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक शतक लगाया है, जो 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ आया था. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा 9 शतक के साथ मौजूद हैं.

---खबर नीचे जारी है---

बता दें कि, टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 22 शतक लगाए हैं. दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम हैं, जिनके नाम 13 शतक हैं. जबकि विराट कोहली और डेविड वार्नर के 10-10 टी20 शतक जड़े हैं.

ये भी पढ़ें- PBKS vs MI Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें पंजाब बनाम मुंबई का मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 14, 2026 02:55 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola