RCB Vs CSK: IPL 2024 के 68वें मैच में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रच दिया। एम चिन्नास्वामी स्टेडिमय में खेल गए मैच में RCB ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रन से मात दी। इसके साथ ही प्लेऑफ की रेस से कोसों दूर लग रही RCB ने अंतिम-4 में जगह पक्की की। सीजन के अपने पहले सात मैचों में सिर्फ एक जीत के बाद RCB प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है।
RCB की रही थी खराब शुरुआत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इस सीजन शुरुआत काफी खराब रही थी। टीम को पहले 7 में से सिर्फ 1 मैच में जीत मुकम्मल हुई थी। हालांकि, इसके बाद टीम ने शानदार वापसी की और अगले 7 में से 6 मैच फतेह किए। एक समय लग रहा था कि RCB जल्द ही एलिमिनेट हो जाएगी, लेकिन फिर टीम ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया। बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन दिखाया और टीम को अंतिम-4 में जगह दिला दी।
खत्म हो सकता ट्रॉफी का सूखा
IPL 2011 में RCB ने लगातार 7 मैच जीते थे। इस सीजन टीम फाइनल तक पहुंची थी। IPL 2009 और IPL 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार 5-5 मैच अपने नाम किए थे। दोनों ही सीजन में टीम रनर अप रही थी। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि 17वें सीजन में भी टीम फाइनल में जगह बना सकी है। RCB ने IPL के इतिहास में अब तक एक भी बार ट्रॉफी नहीं जीती है। ऐसे में टीम के पास इस सीजन खिताब के सूखे को खत्म करने का सुनहरा मौका है।
IPL 2024 में अब तक RCB का प्रदर्शन
चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से मात दी।
कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से रौंदा।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 28 रन से पराजित किया।
राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से पटखनी दी।
मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से परास्त किया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 25 रन से हराया।
कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 1 रन से हराया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को को 35 रन से हराया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 9 विकेट से हराया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 60 रन से रौंदा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से पटखनी दी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रन से हराया।
ये भी पढ़ें: SRH vs PBKS: प्लेऑफ से बाहर होकर भी पंजाब ने रचा इतिहास, IPL में पहली बार हुआ ये कारनामा
ये भी पढ़ें: आसान नहीं थी बेंगलुरु की वापसी, इन 6 सूरमाओं ने जान लगा दी, तब प्लेऑफ में पहुंची RCB
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
26 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
55 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
55 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines