RCB vs GT: क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

आरसीबी के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में साई सुदर्शन ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को चकनाचूर करते हुए इतिहास रच दिया. अब साई ने बड़ा कारनामा कर दिया है.

Cricket News - 2026-04-24T203620.295
1 / 6

आईपीएल 2026 में 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी गुजरात को अच्छी शुरुआत मिली. शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने टीम के लिए शतकीय साझेदारी निभाई. साई सुदर्शन ने इस मैच में इतिहास रचा.  

विज्ञापन

साई सुदर्शन की दमदार पारी

साई सुदर्शन की दमदार पारी2 / 6

आरसीबी के खिलाफ साई सुदर्शन ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने 58 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली. अपनी दमदार पारी के दमपर सुदर्शन ने इतिहास भी रचा. उन्होंने अपनी दमदार बल्लेबाजी से आरसीबी के गेंदबाजों की क्लास लगाई.

विज्ञापन

रच दिया इतिहास

रच दिया इतिहास3 / 6

साई सुदर्शन आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 2 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 47 पारियों में अपने 2 हजार रन पूरे किए. इससे पहले ये उपलब्धि क्रिस गेल के नाम थी, जिन्होंने 48 पारियों में अपने 2 हजार आईपीएल रन पूरे किए थे.

बने पहले खिलाड़ी

बने पहले खिलाड़ी4 / 6

तीसरे नंबर पर इस मामले में शॉन मार्श हैं, जिन्होंने 52 पारियों में अपने 2 हजार आईपीएल रन पूरे किए थे. चौथे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ हैं. उन्होंने 57 पारियों में ऐसा कारनामा किया था. पांचवें स्थान पर केएल राहुल 60 पारियों के साथ इस लिस्ट में शामिल हैं.

विज्ञापन

गेंदों के लिहाज से पांचवें खिलाड़ी

गेंदों के लिहाज से पांचवें खिलाड़ी5 / 6

वहीं, सुदर्शन गेंदों के लिहाज से आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक पूरे करने वाले पांचवें खिलाड़ी बने हैं. उन्होंने 1361 गेंदों में 2 हजार रन बनाए थे, जबकि इस मामले में अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं. उन्होंने 1193 गेंदों में ये कारनामा किया है.

जीत चुके हैं ऑरेंज कैप

जीत चुके हैं ऑरेंज कैप6 / 6

सुदर्शन आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर चुके हैं. उन्होंने 759 रन बनाए थे और आईपीएल इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे. उन्होंने 1 शतक के अलावा 6 अर्धशतक बनाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन