Ranji Trophy 2026-27, Ravindra Jadeja: रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन का आगाज हो चुका है. सीजन के पहले राउंड में टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं. भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने तो रणजी ट्रॉफी में कमाल ही कर दिया है. सौराष्ट्र की ओर से खेल रहे जडेजा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों से जबरदस्त प्रदर्शन किया.
जडेजा ने मैच की पहली पारी में पहले बल्ले से धमाल मचाते हुए शानदार शतक जड़ा और फिर गेंद से कहर बरपाते हुए 3 विकेट भी हासिल किए. उनकी इस घातक गेंदबाजी के दम पर सौराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ की पहली पारी को 312 रनों पर ही रोक दिया और 80 रनों की बढ़त हासिल कर ली.
जडेजा ने जड़ा 16वां फर्स्ट क्लास शतक
सौराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी का मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र की टीम ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 392 रन बनाए. टीम के लिए रवींद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और 209 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली. यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का 16वां शतक रहा. इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके लगाए.
जडेजा ने प्रेरक मांकड़ के साथ चौथे विकेट के लिए 205 रनों की शानदार साझेदारी की और सौराष्ट्र को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. मांकड़ ने भी शतकीय पारी खेली. उन्होंने 150 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 129 रनों की पारी खेली. जडेजा को धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने आउट किया.
ये भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, दिल्ली के खिलाफ खोल दिया मोर्चा
जडेजा ने पहली पारी में झटके 3 विकेट
बल्ले से धमाल मचाने के बाद जडेजा ने गेंद से भी कहर बरपाया. उन्होंने पहली पारी में 17 ओवर गेंदबाजी की और 40 रन देकर 3 अहम विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने 3 ओवर मेडन भी फेंकी. जडेजा ने अपनी फिरकी से देव अदित्य सिंह, धर्मेंद्रसिंह जडेजा और संदीप वॉरियर को अपना शिकार बनाया. उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर सौराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ की पहली पारी को 312 रन पर ही समेट दिया और 80 रनों की बढ़त हासिल कर ली. जडेजा के अलावा, सौराष्ट्र के लिए पहली पारी में कप्तान जयदेव उनादकट और चेतन सकारिया और अनकूर पवार ने 2-2 विकेट हासिल किए. अब जडेजा की नजरें दूसरी पारी में भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाने पर होंगी.
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
20 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
51 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
52 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines