कौन हैं 19 साल के विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी ट्रॉफी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक? U19 वर्ल्ड कप में मचा चुके हैं धमाल

Ranji Trophy: पंजाब की ओर से पहली बार रणजी ट्रॉफी खेल रहे 19 साल के युवा बल्लेबाज विहान मल्होत्रा ने धमाकेदार शतक जड़ दिया है. विहान ने असम के खिलाफ अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू मैच में शतक लगाने का कारनामा किया है. उन्होंने पहली पारी में 103 रनों की पारी खेली.

Vihaan Malhotra

विहान मल्होत्रा ने अपने पहले फर्स्ट क्लास मैच में जड़ा शतक (PIC Credit - AI/X)

Ranji Trophy 2026-27, Vihaan Malhotra Century: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले राउंड में 19 साल के युवा बल्लेबाज विहान मल्होत्रा ने धमाकेदार शतक जड़ दिया है. पंजाब की ओर से पहली बार रणजी ट्रॉफी खेल रहे विहान ने असम के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में शतक लगाने का कारनामा किया है. इतना ही नहीं, यह उनके करियर का पहला फर्स्ट क्लास मैच भी है, जिसकी पहली पारी में ही उन्होंने शानादर सेंचुरी लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. इससे पहले वह अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भी अपने बल्ले से धमाल मचा चुके हैं. विहान आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (RCB) टीम का हिस्सा हैं.

विज्ञापन

विहान मल्होत्रा ने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक

पंजाब और असम के बीच न्यू चंडीगढ़ में रणजी ट्रॉफी 2026-27 एलीट ग्रुप-बी का मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए असम की टीम ने अपनी पहली पारी में 373 रन बनाए. जवाब में उतरी पंजाब की टीम को विहान मल्होत्रा और हरनूर सिंह ने दमदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 137 रनों की शानदार साझेदारी की.

विज्ञापन

अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच खेल रहे विहान ने असम के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. उन्होंने 191 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. विहान ने पहली पारी में 208 गेंदों का सामना किया और 11 चौकों की मदद से 103 रनों की पारी खेली. यह उनके करियर का पहला फर्स्ट क्लास शतक रहा. उन्हें मुख्तार हुसैन ने आउट किया.

कौन हैं विहान मल्होत्रा?

विहान मल्होत्रा का जन्म 1 जनवरी 2007 को पटियाला में हुआ था. वह एक बैटिंग ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करते हैं. विहान भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं और 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे. इसके अलावा, वह जूनियर टीम के साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी जा चुके हैं. वह U19 एशिया कप 2025 और ट्राई सीरीज भी खेल चुके हैं.

विज्ञापन

विहान को आईपीएल 2026 सीजन के लिए हुई नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (RCB) ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था. हालांकि, उन्हें आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. वह भारतीय कप्तान शुभमन गिल और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं.

ये भी पढ़ें- हैदराबाद में इतिहास रचने उतरेंगे अर्शदीप सिंह, भारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 में बन सकता है ऐतिहासिक रिकॉर्ड

विज्ञापन

U19 वर्ल्ड कप में भी जड़ा था शानदार शतक

विहान मल्होत्रा ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भी शानदार शतक लगाकर सुर्खियां बटोरी थी. विहान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-6 के मुकाबले में 107 गेंदों पर नाबाद 109 रनों की पारी खेली थी. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे के सामने 352 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया और 204 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. उन्होंने इस टूर्नामेंट में भारतीय अंडर-19 टीम के उपकप्तान की भूमिका निभाई. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 240 रन बनाए और 4 विकेट हासिल किए. बता दें कि, आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर U19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ