IND vs WI, Ravindra Jadeja: टीम इंडिया इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जो अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भारत के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. इस सीरीज के लिए अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वनडे टीम में वापसी हुई है, जो पिछले दो सीरीज से बाहर चल रहे थे. जडेजा 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं, इस पर अभी भी संशय बना हुआ है.
इसी बीच भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने कहा है कि जडेजा की 2027 वर्ल्ड कप की उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई हैं. टीम मैनेजमेंट आगामी मुकाबलों और सीरीज में अपने स्पिन विकल्पों को परख रहा है. इस दौरान जडेजा की बल्लेबाजी और ऑलराउंड क्षमता के साथ-साथ अक्षर पटेल के प्रदर्शन का भी आकलन किया जाएगा. इसके बाद ही फैसला लिया जाएगा कि दोनों में से कौन बेहतर विकल्प है.
जडेजा के लिए अभी खुले हैं 2027 वनडे वर्ल्ड कप के दरवाजे
37 वर्षीय रविंद्र जडेजा अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे. हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में जडेजा की वपासी हुई और तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में उन्हें प्लेइंग 11 में मौका भी मिला. हालांकि, इस मुकाबले में जडेजा गेंद से कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए और अपने 10 ओवर में 54 रन खर्च करने के बाद बी कोई विकेट हासिल नहीं कर सके. वहीं, अक्षर पटेल इस समय एशियन गेम्स में व्यस्त हैं. ऐसे में भारतीय टीम 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए आने वाली सीरीज में अपने विकल्पों को आजमाएगी.
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर भारतीय स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने कहा कि, “अक्षर के भी टीम में होने के कारण आने वाली सीरीज और टूर्नामेंट में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा.” उन्होंने कहा कि जडेजा अपनी बल्लेबाजी क्षमता और अनुभव के साथ अब भी टीम के लिए उपयोगी खिलाड़ी हैं और आने वाले समय में उनके नाम पर जरूर विचार किया जाएगा. बहुतुले ने जडेजा की तारीफ करते हुए कहा कि, “वह लंबे समय से टीम के लिए उपयोगी रहे हैं और बल्ले तथा गेंद दोनों से योगदान देने की क्षमता रखते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 6 महीनों में जडेजा ने गेंदबाज के तौर पर सुधार किया है.”
ये भी पढ़ें- ILT20 के ऑक्शन में बाबर आजम समेत 400 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, भारत का सिर्फ एक प्लेयर शामिल
एशियन गेम्स के चलते जडेजा की हुई वापसी
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस साल की शुरुआत में हुई सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद जडेजा के वनडे भविष्य पर सवाल खड़े होने लगे गए थे. ऐसा लग रहा था कि जडेजा भारत की सीमित ओवरों की योजनाओं से बाहर हो गए हैं. अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर टीम के प्रमुख स्पिन विकल्प थे. हालांकि, अक्षर और वॉशिंगटन के एशियन गेम्स 2026 में व्यस्त होने के कारण जडेजा को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में वापसी का मौका मिला है.
उनकी ऑलराउंड क्षमता अब भी टीम के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. जडेजा इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेंगे. बता दें कि, 2027 वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा.
कुलदीप यादव को लेकर क्या बोले बहुतुले?
साईराज बहुतुले ने स्टार स्पिनर कुलदीप यादव पर भी भरोसा जताया. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 40 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. एक समय वेस्टइंडीज ने बिना विकेट गंवाए 20 ओवर में 135 रन बना लिए थे, लेकिन कुलदीप की शानदार गेंदबाजी के बाद भारतीय टीम ने मेजबान बल्लेबाजों पर शिकंजा कस दिया और उन्हें 7 विकेट पर 295 रन तक ही सीमित रखा. बहुतुले ने कहा कि कुलदीप लंबे समय से भारत के लिए मैच विजेता खिलाड़ी रहे हैं. उनके मुताबिक, कुलदीप खुद भी अपने खेल के कुछ पहलुओं में सुधार करना चाहते हैं और नेट्स में उन पर लगातार काम करते हैं.
अलग-अलग संयोजन आजमा रही है टीम इंडिया
हार्दिक पांड्या के चोटिल होने और कई खिलाड़ियों के एशियन गेम्स में व्यस्त होने के कारण भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में अलग-अलग संयोजनों को आजमा रहा है. पहले वनडे में नमन धीर ने अपना डेब्यू किया, जबकि मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया. वहीं, हार्दिक पांड्या के बैकअप तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर तैयार किए जा रहे नितीश कुमार रेड्डी ने नई गेंद से गेंदबाजी की शुरुआत की. आने वाली सीरीज में इन विकल्पों के प्रदर्शन से भारतीय टीम को 2027 वर्ल्ड कप के लिए अपनी रणनीति तय करने में मदद मिलेगी.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका, पहले मैच में शतक जड़ने वाले जस्टिन ग्रीव्स दूसरे वनडे से हुए बाहर
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
49 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines