PM Modi Statement On Ravindra Jadeja Retirement : भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने 7 रनों से दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मैच हरा दिया। जहां एक तरफ देशवासियों में जश्न का माहौल है और देश-विदेश से भारतीय टीम को बधाई मिल रही है तो दूसरी तरफ एक के बाद एक तीन खिलाड़ियों ने फैंस का दिल तोड़ दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवींद्र जडेजा के संन्यास को लेकर एक्स पर पोस्ट किया।
जानें प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि प्रिय रवींद्र जडेजा, आपने एक ऑलराउंडर के रूप में शानदार प्रदर्शन किया। क्रिकेट प्रेमी आपके स्टाइलिश स्ट्रोक प्ले, स्पिन और शानदार फील्डिंग की प्रशंसा करते हैं। पिछले कुछ सालों में टी20 में आपके शानदार प्रदर्शन के लिए धन्यवाद। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं।
यह भी पढ़ें : Ravindra Jadeja Retirement : विराट-रोहित के बाद रवींद्र जडेजा का बड़ा ऐलान, T20i से लिया संन्यास
रवींद्र जडेजा ने एक्स पर किया भावुक पोस्ट
रवींद्र जडेजा ने इंस्टाग्राम में पोस्ट कर टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं भरे दिल से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को अलविदा कहता हूं। मैंने गर्व से दौड़ने वाले एक घोड़े की तरह देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और आगे भी देता रहूंगा। टी20 विश्व कप जीतना एक सपना सच होने जैसा था। यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
यह भी पढ़ें : IND vs BAN: मैच से पहले रोहित, विराट और जडेजा ने किया ये काम, तीनों हैं आउट ऑफ फॉर्म
टेस्ट और वनडे में नजर आएंगे ये तीनों खिलाड़ी
आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के बाद बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने संन्यास की घोषणा कर दी। अब रवींद्र जडेजा ने भी अलविदा कह दिया। हालांकि, भारत के ये तीनों खिलाड़ी टेस्ट और वनडे मैच खेलेंगे। इन्होंने सिर्फ टी-20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से ही संन्यास लिया है।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
34 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines