Ravindra Jadeja: भारतीय स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. जडेजा को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है. वह आखिरी बार सितंबर 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे. जडेजा की जगह अब अक्षर पटेल को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है. ऐसे में 2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भी टीम में उन्हें जगह मिलने पर संशय बना हुआ है.
इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने उनके वनडे भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. पुजारा का मानना है कि जडेजा का वनडे करियर लगभग खत्म हो चुका है और अब टीम मैनेजमेंट उन्हें इस फॉर्मेट की योजनाओं में शामिल नहीं कर रहा है.
जडेजा के वनडे भविष्य पर पुजारा ने दिया बड़ा बयान
चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि रवींद्र जडेजा का बाहर होने उनके वनडे करियर के अंत का संकेत हो सकता है. पुजारा के मुताबिक, अगर भारतीय टीम मैनेजमेंट भविष्य में वनडे क्रिकेट के लिए जडेजा को अपनी योजनाओं का हिस्सा मानता, तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए जरूर चुना जाता. उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने अब अक्षर पटेल को मुख्य ऑलराउंडर के तौर पर प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है और उन्हें लगातार मौके दिए जा रहे हैं.
पुजारा ने जियोस्टार पर बातचीत के दौरान कहा कि, “मुझे ऐसा लगता है कि अगर आप रवींद्र जडेजा को ODI क्रिकेट में रखना चाहते हैं, तो उन्हें चुना जाना चाहिए था. मुझे यकीन है कि उन्हें बताया गया होगा कि उन्हें शायद नहीं चुना जाएगा क्योंकि अक्षर पटेल ODI क्रिकेट में मुख्य ऑलराउंडर रहे हैं और उन्हें ज्यादा मौके दिए जा रहे हैं.”
सिर्फ टेस्ट क्रिकेट पर रहेगा जडेजा का फोकस?
पुजारा ने आगे कहा कि जडेजा की उम्र और टीम की मौजूदा रणनीति को देखते हुए संभव है कि उन्हें अब केवल टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए कहा गया हो. उन्होंने कहा, “उनकी उम्र को देखते हुए, मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट ने शायद उससे कहा होगा कि वह अब सिर्फ टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा है, इसलिए उसे वहीं ध्यान देना चाहिए और वे उसे व्हाइट-बॉल क्रिकेट के लिए नहीं देख रहे हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि जडेजा पहले ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में अगर उन्हें वनडे टीम में भी आगे मौका नहीं मिलता है तो यह उनके सीमित ओवरों के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो सकता है. पुजारा के इस बयान ने जडेजा के वनडे भविष्य को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को प्लेइंग-11 में जगह ना मिलने पर भड़के आकाश चोपड़ा
अभी भी टीम में वापसी कर सकते हैं जडेजा – अभिषेक नायर
हालांकि, भारत के पूर्व बैटिंग कोच अभिषेक नायर की राय पुजारा से अलग है. नायर का मानना है कि जडेजा अभी भी भारतीय टीम की योजनाओं में शामिल रह सकते हैं. खासकर अगर अक्षर पटेल चोटिल होते हैं तो जडेजा उनके सबसे मजबूत विकल्प बन सकते हैं. उनके मुताबिक, अक्षर के बाद टीम के पास जडेजा जैसा अनुभवी ऑलराउंडर मौजूद है, जो जरूरत पड़ने पर उनकी जगह ले सकता है. उन्होंने जडेजा को टीम के लिए एक तरह की ‘इंश्योरेंस पॉलिसी’ बताया. नायर ने कहा कि अगर अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले अक्षर पटेल चोटिल होते हैं तो जडेजा की टीम में वापसी हो सकती है.
ये भी पढ़ें- WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, बांग्लादेश की हार से टीम इंडिया को हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंचा भारत
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
44 mins agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
49 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
3 hrs agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
3 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines