Ravindra Jadeja Flying Catch LSG vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा जहां एक ओर अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, वहीं दूसरी ओर मैदान पर उनकी फील्डिंग हैरान कर देती है। जड्डू की इस बेहतरीन फील्डिंग का एक नजारा लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शुक्रवार को खेले मुकाबले में सामने आया। जहां उन्होंने एलएसजी के कप्तान केएल राहुल का बेहतरीन कैच लपका, लेकिन इस कैच को देख अंपायर भी कंफ्यूज हो गए। आइए आपको बताते हैं पूरा माजरा क्या है…
जड्डू ने किया दंग
दरअसल, 17वें ओवर तक लखनऊ की टीम अच्छी स्थिति में थी। कप्तान केएल राहुल 52 गेंदों में 9 चौके-3 छक्के ठोक 82 रन बनाकर खेल रहे थे। सीएसके को ऐसे में बड़े ब्रेकथ्रू की तलाश थी और सबसे बड़ा विकेट केएल राहुल ही थे। इतने में 18वां ओवर मथीशा पथिराना डालने आए।
उन्होंने पहली गेंद डाली तो केएल ने इसे बैकवर्ड पॉइंट के फील्डर को छकाकर बाउंड्री पार कराना चाहा, लेकिन यहां दुनिया के बेहतरीन फील्डर रवींद्र जडेजा खड़े थे। जैसे ही गेंद गोली की तरह आई, जडेजा ने अपने बाईं ओर छलांग लगाई और एक हाथ से अद्भुत कैच पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: एमएस धोनी ने आईपीएल में रचा इतिहास, तोड़ डाला एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड
अंपायर हो गए कंफ्यूज
हालांकि जडेजा के इस कैच पर अंपायर थोड़े कंफ्यूज हो गए। उन्हें लगा कि शायद जड्डू के हाथ में रखी गेंद नीचे गिरते वक्त जमीन से टच हो गई। हालांकि जब रिव्यू देखा गया तो उसमें ये कैच साफ नजर आया।
नियम के मुताबिक, फील्डर का हाथ गिरते वक्त भले ही जमीन से छू जाए, लेकिन गेंद हाथ में ही रहनी चाहिए। यदि गेंद जमीन से लगती, तो जड्डू की मेहनत बेकार चली जाती। इस तरह जडेजा की बेहतरीन फील्डिंग के चलते केएल राहुल की बेहतरीन पारी का अंत हुआ। वह अपना शतक भी पूरा नहीं कर पाए। हालांकि केएल के बाद निकोलस पूरन और मार्कस स्टोइनिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर अपनी टीम को 6 गेंद शेष रहते 8 विकेट से शानदार जीत दिला दी।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: केएल राहुल ने मैच के बाद जीता दिल, एमएस धोनी को दिया खास सम्मान, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines