Ravichandran Ashwin On Ravindra Jadeja: टीम इंडिया से बाहर चल रहे धाकड़ स्पिन गेंदबाज आर अश्विन अपने यूट्यूब चैनल पर आए दिन किसी व किसी क्रिकेट के मुद्दे को लेकर अपनी राय रखते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। अश्विन ने इस सावल पर जवाब दिया है जब टीम इंडिया की प्लेइंग में जडेजा और उनमे से किसी को चुना जाता है।
अश्विन का बड़ा बयान
अपने यूट्यूब पर बोलते हुए आर अश्विन ने कहा कि, अगर मुझे मौका नहीं मिलता है तो नहीं मिला। मैं क्या जडेजा को किडनैप करके घर में रख सकता हूं। मैं हमेशा से खुद को बेहतर करने के बारे में सोचता हूं। इसमें कोई जलने वाली बात नहीं होनी चाहिए, हम 11 लोग भारत के लिए खेलते हैं। अगर किसी को मौका नहीं मिलता है तो उसको ये सोचना चाहिए कि इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। मैं अपनी बल्लेबाजी और फील्डिंग पर काम कर रहा हूं, हालांकि मैं जडेजा की तरह फील्डिंग नहीं कर सकता हूं। लेकिन मेरे अंदर ये होना चाहिए कि मैं भी ऐसा कर सकता हूं।
क्या बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में होगी अश्विन एंट्री?
भारतीय टीम अब अपनी अगली सीरीज बांग्लादेश के साथ खेलने वाली है। इस टेस्ट सीरीज का आगाज 19 सितंबर को होने वाला है। बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के बाद भारत का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
ये भी पढ़ें:- 11825 रन, 411 विकेट; ये दिग्गज था टीम इंडिया का सबसे पहला कप्तान
हालांकि इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में किन-किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर सेलेक्टर्स और कोच की नजरें रहने वाली हैं। अब देखने वाली बात होगी कि क्या आर अश्विन को इस टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में मौका मिलेगा?
अश्विन ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 100 टेस्ट मैच खेले हैं। इन 100 टेस्ट मैचों की 189 पारियों में गेंदबाजी करते हुए अश्विन ने 516 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी करते अश्विन ने 3309 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट का काला इतिहास: मैच के दौरान मैदान पर गई 17 क्रिकेटरों की जान, एक भारतीय भी शामिल
संबंधित खबरें
कब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
48 mins agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
2 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
10 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
11 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
12 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
12 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
12 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
12 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
13 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines