Ravichandran Ashwin 500 Test Wickets IND vs ENG: भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने और उन्होंने सबसे पहले ऐसा करने वाले अनिल कुंबले के क्लब में एंट्री कर ली है। अश्विन ने अपने 98वें टेस्ट की 184 पारी में 500 विकेटों का आंकड़ा छुआ। उन्होंने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली का विकेट लेकर यह कारनामा किया। वह ओवरऑल दुनिया के 9वें गेंदबाज बने जिसने यह आंकड़ा छुआ है। इसके अलावा वह दुनिया के पांचवें स्पिनर हैं जो 500 विकेट के क्लब में शामिल हुए।
ऐतिहासिक लम्हे का वीडियो
अनिल कुंबले से निकले आगे
दरअसल विकेट के मामले में तो अश्विन अनिल कुंबले से आगे नहीं निकले हैं। लेकिन सबसे तेज 500 विकेट लेने वाले भारतीय के मामले में अश्विन कुंबले से आगे निकल गए हैं। अनिल कुंबले ने अपने 105वें टेस्ट में 500 विकेटों का आंकड़ा छुआ था। जबकि अश्विन ने अपने 98वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल कर ली। ओवरऑल पूरी दुनिया में सबसे तेज 500 टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड मुथैया मुरलीधरन के नाम है।
दुनियाभर में सबसे तेज 500 टेस्ट विकेट
(गेंद के हिसाब से)
- 25528 गेंद- ग्लेन मैकग्रा
- 25714 गेंद- रविचंद्रन अश्विन
- 28150 गेंद- जेम्स एंडरसन
- 28430 गेंद- स्टुअर्ट ब्रॉड
- 28833 गेंद- कॉर्टनी वॉल्श
(कम मैच)
- मुथैया मुरलीधरन- 87वां टेस्ट
- रविचंद्रन अश्विन- 98वां टेस्ट
- अनिल कुंबले- 105वां टेस्ट
- शेन वॉर्न- 108वां टेस्ट
- ग्लेन मैकग्रा- 110वां टेस्ट
3000 से ऊपर रन भी दर्ज
रविचंद्रन अश्विन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट के साथ-साथ 3308 रन भी दर्ज हैं। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 5 शतक और 14 अर्धशतक भी लगाए हैं। वनडे क्रिकेट में अश्विन के नाम 116 मैचों में 707 रन और 156 विकेट दर्ज हैं। टी20 इंटरनेशनल में अश्विन ने भारत के लिए 65 मैचों में 72 विकेट झटके। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने अश्विन को शुभकामनाएं दीं और एक्स पर पोस्ट किया। अश्विन दो मैच के बाद यानी अगर लगातार इस सीरीज में खेलते हैं तो धर्मशाला में उनका 100वां टेस्ट मैच भी होगा।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG : ‘मैं मुस्लिम नहीं हूं ना,’ ध्रुव जुरेल के डेब्यू पर फैंस क्यों हुए नाराज!
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के ‘स्पीड मास्टर’ ने किया संन्यास का ऐलान, 2015 में खेला था आखिरी मैच
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: अश्विन-जडेजा दोनों की थी गलती! क्यों मिली भारत को 5 रन की पेनल्टी? जानें क्या है पूरा नियम
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सरफराज खान के बाद ध्रुव जुरेल का शानदार डेब्यू, टूटा भारतीय दिग्गज का 30 साल पुराना रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
7 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
7 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
8 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
8 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
9 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines