India vs New Zealand: क्रिकेट के खेल में अकसर तेज गेंदबाज ही नो बॉल फेंकते नजर आते हैं। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में यह काम भारतीय स्पिनर कर रहे थे। यहां रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने कई नो बॉल डालकर भारत के पूर्व स्पिनर सुनील गावस्कर को परेशान कर दिया। सुंदर द्वारा बार-बार नॉ बॉल डालने को लेकर कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि सुंदर के नो बॉल डालने पर गावस्कर आगबबूला हो गए और उन्होंने गुस्से में लंच करते समय एक प्लेट तोड़ दी।
शास्त्री ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘सुनील गावस्कर लंच कर रहे थे। उन्होंने दीवार पर प्लेट पटक दी। भगवान का शुक्र है कि वह स्लिप में फील्डिंग नहीं कर रहे थे। वरना वॉशिंगटन वॉशिंगटन डीसी के करीब पहुंच जाते।’ भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पारी में कुल नौ नो बॉल फेंकी, जिनमें से केवल एक नो बॉल तेज गेंदबाज आकाश दीप ने फेंकी। इसके अलावा सबसे ज्यादा पांच नो बॉल सुंदर ने जबकि तीन जडेजा ने फेंकी।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: 15 मिनट और 8 गेंदों में हो गया ‘खेल’, वानखेड़े में टीम इंडिया की फ्रंटफुट से बैकफुट पर पहुंचने की कहानी
इस पर गौर करने की जरूरत है- गावस्कर
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर इयान स्मिथ ने भी गावस्कर का हवाला देते हुए भारतीय गेंदबाजों के जरूरत से ज्यादा नो बॉल फेंकने पर बात की। उन्होंने कहा, ‘ओह डियर। एक और नो-बॉल। सुनील गावस्कर कहां हैं? वे माइक हाथ में लेकर उनके पीछे भागने वाले हैं।’ गावस्कर ने खुद भी इस वाकये का मजा लिया और कहा, ‘हां, चिंता मत करो। मैंने अपने रनिंग शूज पहन रखे हैं। लेकिन गंभीरता से कहूं तो यह ऐसी चीज है, जिस पर गौर करने की जरूरत है।’
जडेजा-वाशिंगटन के नाम 9 विकेट
जडेजा और वाशिंगटन के आठ नो बॉल डालने के बाद भी न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 235 रन ही बना सकी। भारत की ओर से जडेजा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके। उन्होंने करियर में 14वीं बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया और इस मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को पीछे छोड़ दिया। उनके अलावा सुंदर ने भी गेंदबाजी में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और चार विकेट अपने नाम किए।
यह भी पढ़ें: मुंबई ने बुमराह-हार्दिक को क्यों दिए रोहित शर्मा से ज्यादा पैसे? इशारों-इशारों में हिटमैन ने बता दी बड़ी वजह
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
48 mins agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
53 mins agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
1 hr agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
2 hrs agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
3 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
3 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
4 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
4 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines