---विज्ञापन---

खेल angle-right

बिना रतन टाटा संभव नहीं होती 1983 की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत, इन खिलाड़ियों को चमकाने में था अहम योगदान

Ratan Tata Death: 1983 में भारत ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया था। तब टीम इंडिया ने एक ऐसी टीम को हराया था जिसे विश्व क्रिकेट का बादशाह माना जाता था। खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक जीत में जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा का भी अहम योगदान था।

---खबर नीचे जारी है---

Ratan Tata: भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन मुंबई के कैंडी अस्पताल में हुआ। उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है, जहां हर कोई शोक व्यक्त कर रहा है। उन्‍होंने अपने नेतृत्व और परोपकार से भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दिया। हालांकि उनके कई योगदान ऐसे भी हैं, जिन पर दुनिया का ध्यान नहीं गया। इन्हीं में से एक है 1983 में टीम इंडिया की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत।

1983 की कभी ना भूलने वाली जीत में रतन टाटा का योगदान उल्लेखनीय था। इस जीत ने क्रिकेट को भारत में सबसे आगे ला दिया और यह प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए टाटा की प्रतिबद्धता के बिना संभव नहीं हो सकता था। उनकी वजह से ही भारत की जीत के तीन प्रमुख खिलाड़ी तैयार हो पाए। हम यहां बात कर रहे हैं मोहिंदर अमरनाथ, रवि शास्त्री और संदीप पाटिल की।

---खबर नीचे जारी है---


ये भी पढ़ें:- Ratan Tata Funeral: रतन टाटा का पार्थिव शरीर NCPA में अंतिम दर्शनार्थ रखा जाएगा, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

बता दें कि 1983 वर्ल्ड कप से पहले मोहिंदर अमरनाथ एयर इंडिया के लिए खेले जबकि संदीप पाटिल टाटा ऑयल मिल्स के लिए खेले। इसके अलावा रवि शास्त्री टाटा स्टील के लिए खेला करते थे। इस तरह से तीनों ही खिलाड़ियों की शुरुआत टाटा द्वारा समर्थित घरेलू टीमों से हुई थी। उस समय रतन टाटा ने टाटा ग्रुप के अंदर एक प्रबंधकीय पद संभाला था, जो भारत में क्रिकेट के विकास में उनकी बड़ी भूमिका को दिखाता है।

---खबर नीचे जारी है---

टाटा ग्रुप से जुड़े ये क्रिकेटर्स

भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रहा। इन तीन क्रिकेटर्स के अलावा फारुख इंजीनियर (टाटा मोटर्स), जवागल श्रीनाथ (इंडियन एयरलाइंस), संजय मांजरेकर (एयर इंडिया), किरण मोरे (टीएससी), रूसी सुरती (आईएचसीएल), संदीप पाटिल, वीवीएस लक्ष्मण (इंडियन एयरलाइंस), युवराज सिंह (इंडियन एयरलाइंस), हरभजन सिंह (इंडियन एयरलाइंस), सुरेश रैना (एयर इंडिया), रॉबिन उथप्पा (एयर इंडिया), मोहम्मद कैफ (इंडियन एयरलाइंस), निखिल चोपड़ा (इंडियन एयरलाइंस), इरफान पठान (एयर इंडिया), आरपी सिंह (एयर इंडिया), दिनेश मोंगिया (इंडियन एयरलाइंस), अजीत अगरकर (टाटा स्टील), रोहन गावस्कर, रमेश पोवार और हाल ही में शार्दुल ठाकुर (टाटा पावर) जयंत यादव (एयर इंडिया) और झूलन गोस्वामी (एयर इंडिया) भी टाटा ग्रुप की कंपनियों से जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें:- ‘रतन, आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे’, जानें Ratan Tata Death पर मुकेश अंबानी ने क्या कहा?

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Oct 10, 2024 09:10 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola