हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

एक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी, मुंबई ने हरियाणा को हराकर लगाई जीत की हैट्रिक

Ranji Trophy 2026-27: रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगा दी है. तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से मुंबई ने हरियाणा के खिलाफ मुकाबले में 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में तनुष ने दूसरी पारी में 8 विकेट लेने के साथ कुल 11 विकेट हासिल किए.

विज्ञापन
तनुष कोटियान ने दूसरी पारी में झटके 8 विकेट (PIC Credit - X)

Ranji Trophy 2026-27, Tanush Kotian: रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबले में मुंबई ने हरियाणा को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पारी से जीत के बाद मुंबई की टीम ने हरियाणा को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई है. टीम की इस शानदार जीत के सबसे बड़े हीरो ऑफ स्पिनर तनुष कोटियान रहे, जिन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 81 रन देकर 8 विकेट चटकाए. कोटियान ने पूरे मैच में कुल 11 विकेट अपने नाम किए. मैच के चौथे दिन मुंबई को जीते के लिए 97 रनों का लक्ष्य मिला था और अंगकृष रघुवंशी ने 67 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को 10.4 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

तनुष कोटियान ने दूसरी पारी में झटके 8 विकेट

ग्रुप-डी के इस मुकाबले में मुंबई ने पहली पारी में मुशीर खान की शानदार 109 रनों की शतकीय पारी के दम पर 430 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में हरियाणा की टीम 270 रन पर सिमट गई, जिसके चलते उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा. मंबई के लिए पहली पारी में मुशीर ने 6 विकेट चटकाए. वहीं, दूसरी पारी में भी हरियाणा के बल्लेबाज मुंबई के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए और पूरी टीम 256 रन बनाकर आउट हो गई. इस तरह मुंबई को जीत के लिए 97 रनों का छोटा लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने आसानी से हासिल कर लिया.

मुंबई के लिए दूसरी पारी में तनुष कोटियान ने कमाल की गेंदबाजी की. पहली पारी में 3 विकेट लेने वाले तनुष ने दूसरी पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए 34.3 ओवर में 81 रन देकर 8 विकेट झटके. उन्होंने बल्ले से भी योगदान देते हुए मुंबई के लिए पहली पारी में 52 रन बनाए थे. मैच में कुल 11 विकेट लेकर वह मुंबई की जीत के हीरो बने.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बेन डकेट ने दोहराया सचिन तेंदुलकर वाला कारनामा, वनडे में बिना सिक्स लगाए खेली शतकीय पारी

अंगकृष रघुवंशी ने तूफानी पारी खेलकर दिलाई जीत

मैच के चौथे दिन हरियाणा ने अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 73 रन से आगे बढ़ाई थी, लेकिन टीम ज्यादा देर टिक नहीं सकी और 256 रन पर ढेर हो गई. मुंबई को जीत के लिए महज 97 रन का लक्ष्य मिला, जिसे सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी और दिव्यांश सक्सेना ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए आसानी से हासिल कर लिया. अंगकृष ने 39 गेंदों पर नाबाद 67 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. वहीं, सक्सेना ने 25 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 30 रन बनाए. दोनों खिलाड़ियों ने 10.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया और शानदार जीत दिला दी.

विज्ञापन

इस जीत के साथ ही मुंबई ने लगातार तीसरे मुकाबले में बोनस अंक हासिल किया है. इससे पहले टीम चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के खिलाफ भी बोनस अंक के साथ जीत दर्ज कर चुकी है. मुंबई ने पहला मैच चंडीगढ़ के खिलाफ पारी और 155 रनों के बड़े अंतर से जीता था, जबकि दूसरे मैच में टीम ने हिमाचल प्रदेश को पारी और 97 रनों से मात दी. अब हरियाणा को 10 विकेट से हराते हुए मुंबई की टीम ने जीत की हैट्रिक लगा दी. मुंबई की टीम एलीट ग्रुप-डी की अंकतालिका में तीनों मैच जीतते हुए टॉप पर पहुंच गई है, जबकि तमिलनाडु 3 में से दो मैच जीतकर दूसरे स्थान पर मौजूद है.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड चौथा T20I मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और LIVE एक्शन से जुड़ी पूरी डिटेल्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola