हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ranji Trophy: 22 साल के मनवंत कुमार ने काटा गदर, नंबर-9 पर आकर ठोके 135 रन, ऐतिहासिक पारी से टीम को संभाला

रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के युवा बल्लेबाज मनवंत कुमार ने बवाल मचा दिया है. उन्होंने 9वें नंबर पर आकर शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला. मनवंत अब रणजी में छा गए हैं. अपने दूसरे ही मैच में उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.

विज्ञापन
रणजी में फेमस क्रिकेटर का शानदार शतक (Photo: X)

Ranji Trophy 2026-27: रणजी ट्रॉफी में कई कारनामे देखने को मिल रहे हैं. युवा क्रिकेटर खूब रन बना रहे हैं. अब कर्नाटक के 22 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज मनवंत कुमार ने अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया है. टीम के लिए 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने वो मैदान पर उतरे. उन्होंने शानदार तक लगाकर सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने मुश्किल हालात में अपनी टीम को भी संभाला. वैसे आपने बहुत कम बार देखा होगा कि 9वें नंबर पर आकर किसी खिलाड़ी ने शतक मार दिया. मनवंत ने अपनी पारी से बता दिया है कि वो टीम इंडिया के लिए फ्यूचर में अच्छी परफॉर्मेंस दे सकते हैं.

मनवंत कुमार की शानदार पारी

रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में 22वां मुकाबला कर्नाटक और सौराष्ट्र के बीच बेंगलुरु के अलूर क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है. मुकाबले में कर्नाटक की टीम ने पहले बल्लेबाजी की. कर्नाटक के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन देखने को मिला. टीम ने 194 के स्कोर पर ही 8 विकेट गंवा दिए थे. ऐसा लगा था कि टीम जल्दी सिमट जाएगी लेकिन मनवंत कुमार ने चमत्कार कर दिया.

मनवंत ने 9वें नंबर पर आकर 135 रनों की जबरदस्त पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 214 गेंदें खेली. उन्होंने 11 चौके और 6 सिक्स लगाए. अपनी टीम के लिए उन्होंने संकटमोचक की भूमिका निभाई. सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने अभिलाष शेट्टी के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए 146 रनों की पार्टनरशिप की. उनकी इस शानदार पारी की बदौलत कर्नाटक की टीम ने पहली पारी में 342 रन बनाए. मनवंत ने अपने दूसरे ही फर्स्ट क्लास मैच में शतक लगाकर बड़ा कारनामा कर दिया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘वैभव सूर्यवंशी को टीम से बाहर कर रणजी ट्रॉफी खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर ने दी मैनेजमेंट को खास सलाह

कर्नाटक के अन्य बल्लेबाज रहे फेल

कर्नाटक के बल्लेबाजों ने इस बार काफी निराश किया. 12 रन के स्कोर पर ही रोहन पाटिल आउट हो गए. उन्होंने 6 रन बनाए. विजयकुमार विषक भी 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. तीसरे विकेट के लिए मयंक अग्रवाल और केवी अनीश ने 98 रन जोड़े. हालांकि दोनों खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाए. मयंक ने एक बार फिर निराश किया. वो 42 रन ही बना पाए. उनसे इस बार बड़े स्कोर की उम्मीद लगाई थी. अनीश ने 59 रन बनाए. अनीश्‍वर गौतम भी फ्लॉप रहे. वो 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कर्नाटक के लगातार विकेट गिरते रहे. टीम ने इस वजह से ही 194 के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए. वहां से मनवंत कुमार ने मोर्चा संभाला और अपनी पारी से टीम को संभाला.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी में आयुष बदोनी का धमाका, गुजरात के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, ठोका टीम इंडिया के लिए दावा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola