Ranji Trophy 2024: रणजी ट्रॉफी 2024 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। रणजी ट्रॉफी के दो सेमीफाइनल मैच खेले जा रहे हैं। जहां एक सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई और तमिलनाडु की टीम आमने-सामने है। इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई के बल्लेबाज ने ऐसे समय में टीम के लिए शतकीय पारी खेली जब मुंबई की टीम लड़खड़ा रही थी और उसके सात विकेट बेहद कम रनों के अंदर ही गिर गए थे। इस बल्लेबाज के शतक की बदौलत मुंबई की टीम तमिलनाडु पर 100 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही।
शार्दुल ठाकुर ने जड़ा अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट का पहला शतक
सेमीफाइनल मुकाबले में दूसरे दिन मुंबई टीम के 7 विकेट महज 106 रनों के अंदर ही गिर गए थे। जिसके बाद क्रीज पर आए शार्दुल ठाकुर ने शानदार बल्लेबाज करते हुए न सिर्फ टीम को मुश्किलों से बाहर निकाला बल्कि अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट का पहला शतक भी लगाया। मैच में शार्दुल ठाकुर ने 105 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान शार्दुल ने 13 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए। बता दें, शार्दुल ठाकुर को आखिरी बार साउथ अफ्रीका के साथ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए देखा गया था। हालांकि इस सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था जिसके बाद शार्दुल को इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज से नजरअंदाज कर दिया गया। अब शानदार शतकीय पारी खेलकर शार्दुल ने सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
शार्दुल ठाकुर के शतक की बदौलत मुंबई की टीम ने तमिलनाडु पर 150 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल कर ली है। शार्दुल ठाकुर ने मुश्किल समय में आकर टीम की लाज बचाई। एक समय लग रहा था कि मुंबई की टीम 200 रन भी नहीं बना पाएगी लेकिन शार्दुल ने तनुश के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। वहीं तमिलनाडु की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान साई किशोर ने सबसे ज्यादा 6 विकेट अपने नाम किए हैं।
तमिलनाडु ने पहली पारी में बनाए थे 146 रन
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु की टीम पहली पारी में महज 146 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। पहली पारी में तमिलनाडु की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विजय शंकर ने सबसे ज्यादा 44 रनों की पारी खेली थी। वहीं मुंबई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में तुषार देशपांडे ने 3, मुशीर खान 2, तनुश 2 और शार्दुल ठाकुर ने भी 2 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : धर्मशाला पहुंची भारत और इंग्लैंड की टीम, मौसम देख बेन स्टोक्स हुए खुश
ये भी पढ़ें:- NZ vs AUS: क्या कप्तानी छोड़ने वाले हैं पैट कमिंस? चौंकाने वाला बयान आया सामने
संबंधित खबरें
रोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
4 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
33 mins ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
57 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
1 hr agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines