Ranji Trophy 2024 Shardul Thakur Century: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने रणजी ट्रॉफी में फर्स्ट क्लास करियर की पहली सेंचुरी लगाई। दरअसल 2 मार्च से मुंबई और तमिलनाडु के बीच रणजी ट्रॉफी 2024 का सेमीफाइनल खेला जा रहा है। इसमें तामिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली इनिंग में सिर्फ 146 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद जब मुंबई पहली पारी में बल्लेबाजी करने आई उस समय 106 रन पर 7 विकेट गिर गए थे।
ऐसे मौके पर मुंबई के अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 105 गेंदों पर 109 रन की बेहतरीन पारी खेली और मुंबई को तामिलनाडु पर पहली इनिंग में बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ठाकुर की इस बेहतरीन पारी की प्रशंसा टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी करते हुए नजर आए।
अश्विन ने कहा लॉर्ड बीफी
शार्दुल ठाकुर ने तमिलनाडु के खिलाफ मुश्किल स्थिति में बल्लेबाजी करते हुए फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक लगाया है। जिसके बाद तामिलनाडु और भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं रहे। अश्विन ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा कि Dey lord beefy! Enough da। बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने शार्दुल ठाकुर को बीफी नाम दिया था।
दरअसल 2021 में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच ओवल में खेला गया था। जिसमें भारत ने 127 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर भारत को 191 रन तक पहुंचाया था। उन्होंने 36 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली थी। शार्दुल ठाकुर ओवल टेस्ट की पहली पारी में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। बता दें कि भारत ने चौथा टेस्ट मैच 157 रन से जीत लिया था।।
ये भी पढे़ं- Ranji Trophy 2024: इंग्लैंड के खिलाफ किया नजरअंदाज, फर्स्ट क्लास में जड़ दिया शतक
पहली पारी में मुंबई अच्छी स्थिति में
मुंबई और तमिलनाडु के बीच रणजी ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में तामिलनाडु ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में तमिलनाडु की पहली पारी में विजय शंकर ने 44 रन और वाशिंगटन सुंदर ने 138 गेंदों पर 43 रन की कमाल पारी खेली थी। इसके दमपर तमिलनाडु पहली पारी में 146 रन पर ढेर हो गया था।
जबकि मुंबई भी पहली पारी में 106 रन पर 7 विकेट गंवा चुका था, लेकिन 9वें नंबर पर शार्दुल ठाकुर ने आकर 105 गेंदों पर 109 रन की आतिशी पारी खेली। ठाकुर की इस पारी में 13 चौके और 4 सिक्स शामिल थे। जिसके दम पर मुंबई ने पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 353 रन बना लिए हैं।
ये भी पढे़ं- IND vs ENG : धर्मशाला पहुंची भारत और इंग्लैंड की टीम, मौसम देख बेन स्टोक्स हुए खुश
इंग्लैंड के खिलाफ नहीं मिला मौका
शार्दुल ठाकुर ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर 2023 को आखिरी बार खेला था। इसमें वह ना ही गेंद और ना ही बल्ले से कोई बड़ा कमाल कर पाए थे। वहीं भारत को उस मैच में पारी और 32 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद शार्दुल ठाकुर को दूसरे टेस्ट से ड्रॉप कर दिया गया और उसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया था।
संबंधित खबरें
भारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
31 mins agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
34 mins agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
41 mins agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
43 mins agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
1 hr agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
1 hr ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
1 hr agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
2 hrs agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines