Ranji Trophy 2024 Final: भारत के पॉपुलर घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में मुंबई ने तमिलनाडु को पारी और 70 रन से हराया। इस जीत के साथ मुंबई ने अब 48वीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। इससे पहले मुंबई की टीम ने 47 बार फाइनल में जगह बनाई थी और 41 बार टूर्नामेंट का खिताब जीता था। अब मौजूदा रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मुंबई की टीम ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में 48वीं बार फाइनल में जगह बना ली है। मुंबई के लिए इस मैच में शार्दुल ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शार्दुल ने मुंबई के लिए शतक लगाया और मैच में 4 विकेट भी लिए।
रणजी ट्रॉफी का इतिहास
रणजी ट्रॉफी का आगाज 1934-35 से हुआ था। पहले सीजन में भी मुंबई (तत्कालीन बॉम्बे) की टीम चैंपियन बनी थी। उसके बाद से टीम ने कुल 41 खिताब अपने नाम किए। आखिरी बार टीम 2015-16 में चैंपियन बनी थी। एक दौर था जब मुंबई की बादशाहत बरकरार रहती थी। लेकिन इस वक्त पिछले एक दशक में टीम का ग्राफ गिरा है। पिछले 10 साल में टीम सिर्फ एक बार चैंपियन बनी है। अब देखना होगा कि अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम यह 10 साल का इंतजार खत्म कर पाती है या नहीं।
क्या रहा सेमीफाइनल मुकाबले का हाल?
अगर मुंबई में खेले गए इस सेमीफाइनल मैच की बात करें तो मुंबई की टीम ने पारी से यह मुकाबला जीत लिया। गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। वहीं बल्लेबाजी में निचले क्रम का एक बार फिर से जलवा दिखा। इसके अलावा छोटे खान यानी सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। मुशीर ने 55 रन बनाए। उनके बाद 9वें नंबर पर आए शार्दुल ठाकुर ने 109 और 10वें नंबर के खिलाड़ी तनुश कोटियान ने नाबाद 89 रन की पारी खेली।
पहली पारी में तमिलनाडु की टीम 146 रन पर ढेर हो गई थी। मुशीर खान, तनुश कोटियान और शार्दुल ठाकुर को 2-2 सफलताएं मिली थीं। उसके अलावा तुषार देशपांडे ने 3 विकेट अपने नाम किए थे। जवाब में मुंबई ने पहली पारी में 378 रन बनाए और 232 रन की शानदार लीड ली। दूसरी पारी में तमिलनाडु के बल्लेबाज बुरी तरह फिर फ्लॉप हुए और टीम 162 रन पर ढेर हो गई। इस तरह मुंबई ने यह मुकाबला पारी और 70 रन से जीत लिया। दूसरी पारी में मुंबई के लिए शम्स मुलानी 4 विकेट लेकर स्टार बने। साथ ही मोहित अवस्थी, शार्दुल ठाकुर और तनुश कोटियान ने 2-2 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में एक और बदलाव, डेल स्टेन की जगह इस दिग्गज की हुई एंट्री
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 से बाहर हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, लिस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज शामिल
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
3 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines