Cheteshwar Pujara: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्होंने सोमवार को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड के दौरान यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। पुजारा ने अपनी इस पारी के दौरान वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया। लारा ने फर्स्ट क्लास में कुल 65 शतक जड़े हैं।
पुजारा-सचिन लिस्ट में टॉप पर
उन्होंने 197 गेंदों पर शतक पूरा किया और फर्स्ट क्लास क्रिकेट का 66वां शतक जड़ दिया। पुजारा अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर 81-81 फर्स्ट क्लास शतकों के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। पुजारा का घरेलू करियर प्रभावशाली उपलब्धियों से भरा पड़ा है। मौजूदा समय में टेस्ट टीम से बाहर चल रहे पुजारा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपने फर्स्ट क्लास करियर के 21 हजार रन भी पूरे कर लिए।
यह भी पढ़ें: क्या दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे चोट से जूझ रहे ऋषभ पंत? नहीं खेले तो ये खिलाड़ी कर सकता है रिप्लेस
गावस्कर हैं टॉप पर
वो ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनके पहले यह रिकॉर्ड सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ भी बना चुके हैं। मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले गावस्कर 25,834 रनों के साथ इस सूची में सबसे ऊपर हैं, दूसरे नंबर पर तेंदुलकर हैं जिन्होंने 25,396 रन बनाए हैं। द्रविड़ 23,794 रनों के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
पुजारा ने नेशनल टीम में वापसी का ठोका शतक
अपनी इस पारी के दम पर पुजारा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए नेशनल टीम में वापसी का दावा ठोक दिया है। पुजारा आखिरी बार भारत के लिए पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में खेले थे, जहां टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। पुजारा ने अब तक अपने करियर में 103 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 19 शतक हैं।
यह भी पढ़ें: T20 Emerging Asia Cup: UAE को हराना टीम इंडिया के लिए क्यों जरूरी? देखें सेमीफाइनल का समीकरण
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
44 mins agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
7 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
8 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
8 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
8 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
9 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
9 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
9 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
10 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines