Ranji Trophy 2024-25: जहां एक तरफ भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ रणजी ट्रॉफी का नया सीजन भी खेला जा रहा है। जिसमें टीम इंडिया के कई युवा खिलाड़ी धमाल मचा रहे हैं। वहीं रणजी ट्रॉफी इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई ने अपने अगले मैच के लिए टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। जिसमें दो खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है।
सूर्यकुमार यादव के साथ ये खिलाड़ी भी बाहर
पहले मैच में महाराष्ट्र को हराने के बाद अब मुंबई ने अपने अगले मैच के लिए टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। जिससे सूर्यकुमार यादव और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को बाहर कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीम मैनेजमेंट पृथ्वी शॉ की फिटनेस से खुश नहीं है। जिसके चलते मुंबई ने उनको ब्रेक देने का फैसला किया है।
शॉ को फिटनेस पर फोकस करने के लिए भी कहा गया है। अगले मैच के लिए शॉ की जगह टीम में अखिल हेडरवाडर को शामिल किया गया है। इसके अलावा पृथ्वी की खराब फॉर्म भी मुंबई के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी। बड़ौदा के खिलाफ शॉ ने पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 12 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- T20 Emerging Asia Cup: भारत की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, जानें सेमीफाइनल का समीकरण
दूसरी तरफ टी20 टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी टीम में मौका नहीं मिला है। महाराष्ट्र के खिलाफ सूर्या को खेलते हुए देखा गया था। हालांकि उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था। महाराष्ट्र के खिलाफ सूर्या को महज एक पारी में खेलने का मौका मिला था, जिसमें उनके बल्ले से महज 7 रन ही निकले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूर्या ने पारिवारिक कारणों के चलते अगले मैच से अपना नाम वापस लिया है।
मुंबई टीम का स्क्वाड
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, अखिल हेरवाडकर, आयुष म्हात्रे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सिद्धेश लाड, शम्स मुलानी, सूर्यांश शेडगे, सिद्धांत, शार्दुल ठाकुर, कर्ष कोठारी, मोहित अवस्थी, मोहम्मद जुनेद खान, हिमांशु सिंह, रॉयस्टन डायस।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अब न्यूजीलैंड पर होगा पलटवार, पुणे में काम करेगा विराट कोहली का प्लान!
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
17 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
24 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
57 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines