IND vs NZ: पुणे में न्यूजीलैंड को चित करेगा 'विराट' प्लान, टीम इंडिया की रणनीति होगी कामयाब

India vs New Zealand 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। इस मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया की रणनीति सामने आ रही है।

Rohit Sharma Virat Kohli

Rohit Sharma Virat Kohli

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 0-1 से पिछड़ रही है। बेंगलुरु में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया को आठ विकेट से करारी मात मिली। अब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पुणे में एक-दूसरे से भिड़ती नजर आएंगी। इस मैच के जरिए टीम इंडिया पलटवार करना चाहेगी। इस मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया की रणनीति सामने आ रही है, जहां बताया जा रहा है कि पुणे में कीवी टीम को मात देने के लिए स्पिन फ्रेंडली पिच बनने वाली है। यह उस तरह की पिच ही होने वाली है, जो विराट कोहली की कप्तानी के समय होती थी।

विज्ञापन

विराट की कप्तानी में टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड बेहद ही शानदार रहा था। आंकड़ों को देखा जाए तो उनकी कप्तानी में घर में टीम इंडिया को सिर्फ दो मैचों में ही हार झेलनी पड़ी। अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया के जीतने की संभावनाएं काफी बढ़ जाएगी। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट को मानें तो पुणे की पिच सूखी रहेगी और इस पर कम बाउंस होगा। ऐसा होने की सूरत में कप्तान रोहित शर्मा तीन स्पिनर के साथ उतर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुणे में मिल सकता है वॉशिंगटन को मौका

टीम इंडिया ने इस मैच के लिए स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है और उम्मीद है कि उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा। पुणे टेस्ट में सुंदर के साथ-साथ अक्षर पटेल को भी मौका मिल सकता है, जिससे टीम की स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी मजबूत हो सकती है। बेंगलुरु की तरह पुणे में भी भारत कम से कम तीन स्पिनरों को मैदान में उतारना चाहेगा, हालांकि स्लो पिच से मिलने वाली स्पिन को ध्यान में रखते हुए कॉम्बिनेशन में बदलाव किया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारा था भारत

पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाने वाला यह सिर्फ तीसरा टेस्ट होगा। इस मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2016-17 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच खेला गया था, जहां कंगारू टीम 333 रनों से जीतने में सफल रही थी। यह मैच तीसरे दिन चाय तक खत्म हो गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट आर्म स्पिनर स्टीव ओ’कीफ ने 12 विकेट लिए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ