Ranji Trophy 2024-25 Rinku Singh: जहां एक तरफ टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं भारत में घरेलू क्रिकेट की भी शुरुआत हो चुकी है। रणजी ट्रॉफी 2024-25 का पहला फेज शुरू हो चुका है। वहीं अब रणजी में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह का धमाल देखने को मिलने वाला है। रिंकू सिंह की उत्तर प्रदेश की टीम में वापसी हो चुकी है।
दूसरे मैच में रिंकू मचाएंगे धमाल!
उत्तर प्रदेश का दूसरा मुकाबला हरियाणा के साथ होने वाला है। यूपी का पहला मैच बंगाल के खिलाफ ड्रॉ हो गया था। जिसके बाद अब टीम को जीत की तलाश है। वहीं टीम के मध्यक्रम को मजबूत करने के लिए अब रिंकू सिंह की वापसी हो चुकी है। कप्तान आर्यन जुयाल की अगुआई वाली उत्तर प्रदेश की टीम रिंकू सिंह के फॉर्म और अनुभव का फायदा उठाने की कोशिश करेगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: भारत के खिलाफ तैयारी के लिए स्मिथ और स्टार्क ने उठाया बड़ा कदम, बने इस टीम का हिस्सा
यूपी के पास मजबूत गेंदबाजी लाइनअप
रणजी ट्रॉफी 2024-25 में यूपी टीम का गेंदबाजी लाइनअप काफी मजूबत दिखाई दे रहा है। डेब्यू करने वाले लेग स्पिनर विप्रज निगम ने अपने पहले मैच में चार विकेट लिए, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज यश दयाल ने भी चार विकेट चटकाए। एक बार फिर से इन दोनों गेंदबाजों से यूपी टीम को ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इसके अलावा टीम के पास सौरभ, शिवम शर्मा, अंकित राजपूत और पूर्व कप्तान नितीश राणा के रूप में कई गेंदबाजी विकल्प शामिल है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: विराट कोहली को नंबर-3 पर खिलाए जाने को लेकर भड़का पूर्व दिग्गज, कोच पर उठाया सवाल
चहल की हुई वापसी
वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल की भी हरियाणा टीम में वापसी हो चुकी है। हरियाणा की टीम अब और ज्यादा मजबूत दिखने वाली है। चहल का मौजूदा प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा है। हरियाणा ने अपने पहले मैच में बिहार को करारी शिकस्त दी थी। जिसके बाद टीम काफी आत्मविश्वास से भरी हुई दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: क्या तीसरे दिन भी बदला मैच का समय? टाइमिंग पर आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
ECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
14 mins agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
47 mins ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
51 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
1 hr agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
2 hrs agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
2 hrs ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines