---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs NZ: क्या तीसरे दिन भी बदला मैच का समय? टाइमिंग पर आया बड़ा अपडेट

India vs New Zealand 1st Test Day 3: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन मैच के समय पर बड़ा अपडेट देखने को मिला है। दूसरे दिन का खेल सुबह 9 बजे शुरू हो गया था।

---विज्ञापन---

India vs New Zealand 1st Test Day 3: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु टेस्ट का आज तीसरा दिन है। बेंगलुरु टेस्ट में पहले दिन का खेल बारिश के चलते रद्द हो गया था। जिसके चलते मैच में टॉस भी दूसरे दिन हुआ था। दूसरे दिन मैच का समय भी थोड़ा बदला था। वहीं अब फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या आखिर तीसरे दिन भी मैच का समय बदलने वाला है?

इस टाइम शुरु होगा मैच

बता दें, तीसरे दिन का खेल निर्धारित समय 9:30 बजे तक ही शुरू होने की संभावना है। अगर बारिश खलल डालती है तो जरूर मैच का समय थोड़ा बदल सकता है। फिलहाल पूरी उम्मीद है कि सुबह 9:30 बजे से तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो जाएगी। दूसरे दिन देखा गया था कि मैच सुबह 9 बजे शुरू हो गया था।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: क्या बारिश फिर डालेगी खलल, जाने आज कैसा होगा बेंगलुरु का मौसम?

46 रनों पर ऑलआउट हुई थी टीम इंडिया

बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे ही दिन भारतीय टीम की हालत खराब हो गई थी। खराब बल्लेबाजी के चलते टीम इंडिया पहली पारी में महज 46 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। टीम इंडिया के पांच बल्लेबाज तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। पहली पारी में ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 20 रनों की पारी खेली थी। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए थे।

---विज्ञापन---

मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की टीम अब बेंगलुरु टेस्ट में काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। टीम इंडिया को महज 46 रनों पर ढेर करने के बाद कीवी के पास अब 134 रनों की बढ़त हो गई बै। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 180 रन बना लिए थे। अब टीम इंडिया तीसरे दिन न्यूजीलैंड की पारी को जल्द से जल्द खत्म करना चाहेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- SL vs WI: श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार किया ये कारनामा

First published on: Oct 18, 2024 07:34 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola