'जिस तरह से उन्होंने...' विराट कोहली के संन्यास पर वीरेंद्र सहवाग का बड़ा बयान

IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली की 43 रन की पारी देखकर एक बार फिर से वीरेंद्र सहवाग ने उनके टेस्ट रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Virat Kohli-Virendra Sehwag

Virat Kohli-Virendra Sehwag

विज्ञापन

IPL 2025: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर अभी भी कुछ फैंस को यकीन नहीं होता है, ज्यादातर लोग चाहते है कि विराट अपना संन्यास वापल लेकर फिर से टेस्ट क्रिकेट में लौट आए। वहीं कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटर का भी मानना है कि विराट ने कुछ जल्दी ही संन्यास ले लिया है। जिसमें वीरेंद्र सहवाग का भी नाम शामिल है। सहवाग का कोहली के संन्यास पर एकबार फिर से बड़ा बयान सामने आया है।

वीरेंद्र सहवाग का बड़ा बयान

आईपीएल 2025 में बीती रात सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच खेले गए मैच में विराट कोहली ने 43 रन की अच्छी पारी खेली थी। जिसको देखकर एक बार फिर से सहवाग ने कहा कि वे अभी 2 साल तक टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे। सहवाग ने कहा “निश्चित रूप से। मुझे लगता है कि उन्होंने टेस्ट प्रारूप से बहुत जल्दी संन्यास ले लिया। जिस तरह से वह अपनी फिटनेस बनाए रखते हैं, वह आसानी से दो साल तक खेल सकते थे। लेकिन केवल विराट कोहली ही इस फैसले के पीछे के कारणों के बारे में बता सकते हैं। यह खिलाड़ी का निजी फैसला होता है जो उसकी इच्छा पर आधारित होता है या वह थका हुआ महसूस करता है।”

विज्ञापन

12 मई को लिया था संन्यास

आईपीएल 2025 के बाद टीम इंडिया को जून में इंग्लैंड का दौरा करना है। जहां भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज से पहले ही विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

12 मई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। वहीं विराट से पहले रोहित शर्मा ने 7 मई को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। इन 2 दिग्गजों के संन्यास से फैन काफी हैरान थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ