Rajasthan Royals Probable Playing 11: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन का समापन हो गया है. सभी टीमों ने दिल खोलकर खिलाड़ियों की खरीदारी की. राजस्थान रॉयल्स ने रवि बिश्नोई जैसे स्टार खिलाड़ी को अपने दल का हिस्सा बनाया. राजस्थान ने शेन वॉर्न की अगुवाई में आईपीएल का पहला खिताब साल 2008 में जीता था. इसके बाद टीम अपना दूसरा खिताब नहीं जीत सकी है. आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार हो सकती है.
सलामी जोड़ी में ये नाम
राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत कर सकते हैं. दोनों खिलाड़ियों ने पिछले सीजन भी राजस्थान के लिए खूब रन बनाए थे. इस बार संजू सैमसन सीएसके के लिए खेलेंगे. ऐसे में जायसवाल और वैभव का बतौर सलामी बल्लेबाज खेलना लगभग तय है.
मिडिल ऑर्डर में ये नाम
मिडिल ऑर्डर में रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर मोर्चा संभाल सकते हैं. इसके अलावा लोअर मिडिल ऑर्डर में रवींद्र जडेजा डेवोनन फेरेरा मोर्चा संभाल सकते हैं. हेटमायर और पराग लंबे समय से राजस्थान का हिस्सा हैं.
ऐसा हो सकता है गेंदबाजी विभाग
स्पिन गेंदबाजी विभाग का जिम्मा रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई संभाल सकते हैं, जबकि तेज गेंदबाजी विभाग में संदीप शर्मा जोफ्रा आर्चर नजर आ सकते हैं. संदीप और आर्चर को फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 के लिए रिटेन किया था.
ये भी पढ़ें: IND vs SA 4th T20I: न बारिश न तूफान इस वजह से हुई टॉस में देरी, बड़ी वजह आई सामने
राजस्थान रॉयल्स की संभावित इलेवन
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शुभम दुबे, डेवोनन फेरेरा, शिम्रोन हेटमायर, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे/युद्धवीर सिंह/कुलदीप सेन.
IPL 2026 के लिए RR का फुल स्क्वाड
शिवम दुबे, वैभव सुर्यवंशी, डेवोन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह, रवींद्र जडेजा, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई (7.20 करोड़ रुपये), सुशांत मिश्रा (90 लाख रुपये), यशराज पुंजा (30 लाख रुपये), विग्नेश पुथुर (30 लाख रुपये), रवि सिंह (95 लाख रुपये), अमन राव (30 लाख रुपये), बृजेश शर्मा (30 लाख रुपये), कुलदीप सेन (75 लाख रुपये) और एडम मिल्ने (2.40 करोड़ रुपये).
ये भी पढ़ें:- IPL Auction के दिन रिकॉर्ड दोहरा शतक जड़ने वाले अभिज्ञान कुंडू पर क्यों नहीं लगी बोली? कारण जान होगी हैरानी!
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
24 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
54 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines