IND vs SA 4th T20I: न बारिश न तूफान इस वजह से हुई टॉस में देरी, बड़ी वजह आई सामने

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथे टी-20 मैच में टॉस में देरी हुई है. चौथा टी-20 मैच 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है. लेकिन मैच तो दूर फिलहाल अब तक टॉस भी नहीं हो पाया है. आइए जानते हैं इसकी वजह. भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है. ये मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है.

cricket News - 2025-12-17T184314.558

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 मैच 17 दिसंबर को लखनऊ में होने वाला है. भारतीय समयानुसार टॉस 6:30 बजे शाम में होना था. लेकिन टॉस में देरी हो गई. हालांकि टॉस में देरी होने की वजह बारिश या तूफान नहीं बल्कि कोहरा बना. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में धुंध की वजह से टॉस में देरी हुई. फिलहाल अंपायर मैदान पर पर कोहरे का जायजा ले रहे हैं.

विज्ञापन

लखनऊ टी-20 मैच से बाहर हुए शुभमन गिल

शुभमन गिल चौथे टी-20 मैच से बाहर हो गए हैं. क्रिकबज के मुताबिक गिल चौथा टी-20 मैच नहीं खेलेंगे. उन्हें पैर में चोट लगी है. कोहरे को लेकर अंपायर शाम 7:30 बजे फिर एक बार जायजा लेंगे. इसके बाद ही मैच को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा. फिलहाल दोनों टीमें मैच का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं.

विज्ञापन

सीरीज में 2-1 से आगे टीम इंडिया

5 मैचों की खेली जा रही टी-20 सीरीज में अब तक 3 मैच खेले जा चुके हैं. पहला मैच भारत ने जीता था. जबकि दूसरा मैच साउथ अफ्रीका ने जीता था. वहीं, तीसरे मैच को भारत ने जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई थी. अगर ये मुकाबला रद्द भी होता है तो भारत सीरीज में आगे रहेगी. पांचवें मैच में अगर साउथ अफ्रीका जीत दर्ज करती है तो सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी. वहीं, अगर भारतीय टीम मुकाबला अपने नाम करती है तो सीरीज 3-1 से टीम इंडिया की झोली में जाएगी.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (wk), एडेन मार्करम (c), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ