RR vs CSK: आखिरी ओवर में राजस्थान ने पलटा मैच का पासा, 6 रनों से दर्ज की पहली जीत

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings: 30 मार्च को खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने सीएसके को हरा दिया।

Ipl 2025 (57)

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings: 30 मार्च को आईपीएल 2025 का कारवां गुवाहटी पहुंचा, जहां पर राजस्थान बनाम सीएसके के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में सीएसके ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान की ओर से नितीश राणा ने कमाल का प्रदर्शन किया उन्होंने अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। वहीं सीएसके की ओर से रुतुराज ने कप्तानी पारी का मुजायरा पेश किया। आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 20 रनों की दरकार थी। लेकिन संदीप शर्मा की शानदार गेंदबाजी के आगे सीएसके के बल्लेबाजों की नहीं चली।

विज्ञापन

राजस्थान ने बनाए थे 182 रन

राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे यशस्वी जायसवाल और और संजू सैमसन टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके। टीम को पहले ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका खलील अहमद ने दिया। उन्होंने जायसवाल को 4 रनों पर आउट किया। इसके बाद संजू भी 20 रनों की पारी खेलकर चलते बने। हालांकि नंबर 3 पर नितीश राणा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 36 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के जड़े। इसके अलावा रियान पराग ने भी 28 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। इस दौरान पराग ने 2 चौके और 2 छक्के जड़े। राजस्थान की ओर से नितीश और पराग के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। राजस्थान ने 20 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

सीएसके ने गंवाया मैच

लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। रचिन रवींद्र 4 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके अलावा राहुल त्रिपाठी ने भी 19 गेंदों में 23 रन बनाए। हालांकि नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए रुतुराज गायकवाड़ ने 44 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें 7 चौके के अलावा 1 छक्का शामिल था। खराब फॉर्म से जूझ रहे शिवम दुबे ने 10 गेंदों में 18 रन बनाए। चेन्नई 20 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी।

ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन

सीएसके की ओर से खलील अहमद ने 4 ओवर में 38 रन खर्च कर 2 विकेट झटके, जबकि नूर अहमद और मथीशा पथिराना को 2-2 सफलता मिली। वहीं राजस्थान की ओर से वानिंदु हसरंगा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 35 रन खर्च कर 35 रन खर्च किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ