RR vs CSK: गुवाहाटी में MS Dhoni को BCCI से मिला बड़ा सम्मान, जानें वजह

IPL 2025: आईपीएल 2025 में 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच से पहले एमएस धोनी को खास सम्मान दिया गया है।

Ipl 2025 (56)

RR vs CSK: आईपीएल 2025 का मैच नंबर 11 राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में सीएसके ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि मैच से पहले एमएस धोनी को बीसीसीआई की ओर से खास सम्मान मिला है, जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन

एमएस धोनी को मिला खास सम्मान

एमएस धोनी को बीसीसीआई की ओर से खास सम्मान मिला है। दरअसल एमएस धोनी साल 2008 से ही आईपीएल में भाग ले रहे हैं। उन्हें आईपीएल खेलते हुए 18 साल हो गए। इसलिए बीसीसीआई ने धोनी को जयपूर में सम्मान दिया है। बीसीसीआई सचिव श्री देवजीत सैकिया ने माही को सम्मान दिया।

विज्ञापन

43 साल की उम्र में खेल रहे हैं माही

एमएस धोनी 43 साल की उम्र में आईपीएल खेल रहे हैं। आईपीएल 2023 तक उन्होंने सीएसके की कप्तानी संभाली और 5 बार सीएसके को चैंपियन भी बनाया। आईपीएल 2024 से वह बतौर खिलाड़ी के रूप में भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

कौन सा बल्लेबाज इस सीजन जड़ सकता है दोहरा शतक?

विज्ञापन

राजस्थान ने बनाए 182 रन

राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 182/9 रन बनाए हैं। राजस्थान की ओर से सबसे ज्यादा रन नितीश राणा ने बनाए। उन्होंने 36 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके के अलावा 5 छक्के शामिल हैं। वहीं रियान पराग को 28 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ