Rahul Dravid: टी20 विश्व कप 2024 का खिताब टीम इंडिया को जिताने वाले पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टूर्नामेंट के बाद समाप्त हो गया था। राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में टीम इंडिया तीन बार आईसीसी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची। जिसमें से दो में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा तो वहीं एक में जीत हासिल की। वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता था। अब टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि उनके कार्यकाल का सबसे खराब दौर कौनसा था।
ये भी पढ़ें:- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल, जाने कब और किस टीम के साथ होंगे मैच
राहुल द्रविड़ ने किया खुलासा
टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि मुख्य कोच के रूप में उनका सबसे खराब समय विराट कोहली के परिवर्तन काल का दौर था। दरअसल जब टीम इंडिया साल 2021 में टी20 विश्व कप हार गई थी, उसके बाद रवि शास्त्री की जगह राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाया गया था। उस दौरान टीम इंडिया एक बदलाव के दौर से बढ़ रही थी। क्योंकि विराट कोहली ने टी20 विश्व कप 2021 के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। इसके अलावा वनडे टीम के कप्तान पद से भी बीसीसीआई द्वारा कोहली को हटा दिया गया था।
स्टार स्पोर्ट्स के मुताबिक अपने कोचिंग करियर को लेकर पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि अगर आप मुझसे पूछें कि मेरा सबसे खराब पल कौन सा था, तो मैं कहूंगा कि मेरे करियर की शुरुआत में साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज के दौरान हुई थी। इस दौरान हमने साउथ अफ्रीका में सेंचुरियन में पहला टेस्ट मैच जीता था और फिर हम दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में खेल रहे थे। जैसा कि आप जानते हैं हमने साउथ अफ्रीका में कभी कोई सीरीज नहीं जीती है। उस सीरीज को जीतना हमारे लिए वाकई बहुत बड़ा मौका था। हमारे कुछ सीनियर खिलाड़ी वहां नहीं थे। रोहित शर्मा चोटिल थे और उस सीरीज में हमारे कुछ सीनियर खिलाड़ी नहीं थे।
बता दें, राहुल द्रविड़ के बाद अब टीम इंडिया के हेड कोच की कमान गौतम गंभीर के हाथों में हैं। गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने श्रीलंका का दौरा किया है। जहां वनडे और टी20 सीरीज खेली गई थी। टी20 में भारत और वनडे में श्रीलंका ने जीत हासिल की थी।
ये भी पढ़ें:- महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सेना से मांगी सुरक्षा
संबंधित खबरें
तिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
3 mins agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
13 mins agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
59 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, फिन एलन सस्ते में लौटे पवेलियन
3 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines