Rahul Chahar Divorce: भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर और ईशानी जोहर अब अलग हो गए हैं. शादी के लगभग 4 साल बाद राहुल ने ईशानी से तलाक ले लिया है. दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है. राहुल ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है. राहुल ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने बहुत कम उम्र में शादी की थी और उस वक्त वह खुद को, अपनी अहमियत और अपने जीवन की दिशा को पूरी तरह समझ नहीं पाए थे. राहुल और ईशानी की शादी मार्च 2022 में हुई थी, तब राहुल की उम्र सिर्फ 22 साल थी.
राहुल चाहर ने खुद दी तलाक की जानकारी
26 साल के भारतीय स्पिनर राहुल चाहर ने 20 फरवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर तलाक की जानकारी दी. राहुल ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैंने कम उम्र में शादी किया था, जब मैं खुद को, अपनी कीमत को और अपने जीवन की दिशा को पूरी तरह समझ नहीं पाया था.” उन्होंने आगे बताया कि पिछले 15 महीनों में अदालतों के चक्कर लगाते हुए उन्होंने धैर्य, सहनशीलता और सच्चाई की ताकत को करीब से महसूस किया. अब कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह मामला सुलझ चुका है और उनके जीवन का यह अध्याय समाप्त हो गया है.
राहुल ने आगे कहा, “मैं इस अध्याय को गुस्से या पछतावे के साथ नहीं, बल्कि स्पष्टता के साथ बंद कर रहा हूं. कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते; वे हमें जागरूक करने, सिखाने और बदलने के लिए आते हैं.” उन्होंने बताया कि अब वह पहले से ज्यादा समझदार, आत्म-जागरूक और अपने भविष्य के प्रति स्पष्ट हैं.
पोस्ट के अंत में राहुल ने इसे किसी अंत के बजाय नई शुरुआत बताया है. उन्होंने कहा कि अब से वह अपने जीवन को आत्म-सम्मान, शांति और बेहतर फैसलों की नींव पर आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कड़वाहट नहीं, बल्कि सीख, गरिमा और नई शुरुआत का साहस लेकर आगे बढ़ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: सुपर 8 में कितने मैच जीतने पर सेमीफाइनल में मिलेगी एंट्री, जानें समीकरण
2022 में हुई थी राहुल और ईशानी की शादी
राहुल चाहर और ईशानी जौहर ने की शादी 9 मार्च 2022 को गोवा में हुई थी. इससे पहले राहुल और ईशानी ने 2019 में जयपुर में सगाई थी. शादी में सिर्फ दोनों के परिवार के लोग शामिल हुए थे, जिसमें राहुल के चचेरे भाई और भारतीय स्टार तेज गेंदबाज रहे दीपक चाहर भी मौजूद थे. उस समय यह शादी काफी चर्चा में रही थी, क्योंकि राहुल आईपीएल में हिट हो चुके थे और टीम इंडिया के लिए भी खेल चुके थे. साथ ही उनकी कम उम्र भी मीडिया में काफी सुर्खियां बनी थी. लेकिन अब शादी की चौथी सालगिरह से पहले ही दोनों का रिश्ता टूट गया है.
राहुल चाहर का क्रिकेट करियर
राहुल चाहर भारत के एक युवा लेग स्पिनर हैं, जो अपनी फ्लाइटेड लेग स्पिन और यॉर्कर डिलीवरी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम बना लिया था. राहुल ने 6 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. उन्होंने भारत के लिए अब तक एक वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 7 और 7 विकेट अपने नाम किए हैं. उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए नवंबर 2021 में मैच खेला था और तब से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं.
वहीं, राहुल आईपीएल में मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स जैसी बड़ी टीमों के लिए खेल चुके हैं. उनके आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 79 मैचों में 75 विकेट हासिल किए हैं. इसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 27 रन पर 4 विकेट रहा है. बता दें कि, राहुल चाहर आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जर्सी में नजर आएंगे. सीएसके ने मिनी-ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद उन्हें एक्सेलेरेटेड राउंड में 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा था.
ये भी पढ़ें- T20 WC 2026: ‘भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा…’, पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने दिया बेतुका बयान
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines