Afghanistan Cricket Team: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को नया कप्तान मिल गया है. हशमतुल्लाह शाहिदी के कप्तानी पद से इस्तीफा देने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अनुभवी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रहमत शाह जुरमती को अफगानिस्तान का नया टेस्ट और वनडे कप्तान नियुक्त किया है. रहमत शाह अफगानिस्तान के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी माने जाते हैं और पिछले कुछ सालों से टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं. वहीं, बोर्ड ने विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को दोनों फॉर्मेट में उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है.
रहमत शाह बने अफगानिस्तान के नए टेस्ट और वनडे कप्तान
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने बुधवार, 22 जुलाई को एक्स पर आधिकारिक ऐलान करते हुए बताया कि रहमत शाह जुरमती को अफगानिस्तान का नया टेस्ट और वनडे कप्तान बनाया गया है. 35 साल के रहमत शाह 31 मई 2021 से टेस्ट और वनडे टीम में उपकप्तान की जिम्मेदारी निभा रहे थे. अब वह हशमतुल्लाह शाहिदी की जगह टीम की कमान संभालेंगे. बोर्ड ने उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताया है.
रहमत शाह अफगानिस्तान के लिए टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के लिए अब तक 12 टेस्ट और 128 वनडे मैचों में क्रमश: 1043 रन और 4121 रन बनाए हैं. वहीं, रहमानुल्लाह गुरबाज को दोनों फॉर्मेट में उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे. गुरबाज अफगानिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेंट में खेलते हैं और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.
हशमतुल्लाह का शानदार कप्तानी करियर
गौरतलब है कि हशमतुल्लाह शाहिदी ने 31 मई 2021 को अफगानिस्तान की कप्तानी संभाली थी. शाहिदी की कप्तानी अफगान टीम ने जनवरी 2022 में नीदरलैंड्स के खिलाफ ODI सीरीज जीतकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. उनके नेतृत्व में अफगानिस्तान ने 55 वनडे मुकाबलों में 27 जीत दर्ज की और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई.
शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कई दिग्गज टीमों को चौंका दिया था. अफगान टीम ने इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में छठा स्थान हासिल किया. इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी क्वालिफाई किया. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पहली बार खेलने उतरी अफगानिस्तान टीम ने इंग्लैंड पर यादगार जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में 5वें स्थान पर रहते हुए अपनी छाप छोड़ी.
आयरलैंड दौरे पर जाएगी अफगानिस्तान की टीम
अब रहमत शाह और रहमानुल्लाह गुरबाज की नई नेतृत्व जोड़ी अफगानिस्तान की आगामी आयरलैंड सीरीज से अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेगी. इस दौरे पर सबकी नजरें इस बात पर टिकी होगी कि रहमत शाह की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम कैसा प्रदर्शन करती है. अफगानिस्तान की टीम ने हाल ही में भारत का दौरा किया था, जहां टीम को एक भी मैच में जीत नहीं मिली.
भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी. वहीं, तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया. अब अफगानिस्तान की टीम अगस्त में आयरलैंड का दौरा करेगी, जिसकी शुरुआत 5 अगस्त से होगी. दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की ODI सीरीज खेली जाएगी, जिसका आखिरी मुकाबला 14 अगस्त को खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें – श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारत के 6 खिलाड़ी चोटिल, बढ़ गई टीम इंडिया की टेंशन
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines